Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

जसपाल सिंह अरोरा मित्र मंडल एवं यादव समाज ने किया संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री का स्वागत

सीहोर। सीहोर सहित भारतीय रेलवे की विभिन्न स्टेशन के कायाकल्प कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीहोर पहुंचे मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का नगर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा मित्र मंडल एवं यादव समाज ने मंच बनाकर संयुक्त रूप से स्वागत, सत्कार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के उपर फूलों की वर्षा की गई तो वहीं नगर आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत, सत्कार भी किया गया। इससे पहले सीहोर पहुंचे मुख्यमंत्री डाॅ. यादव की भव्य अगवानी भी हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री जन आभार यात्रा के रथ पर सवार हुए। रथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकला। इस दौरान वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा सहित उनके मित्र मंडल एवं यादव समाज ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव भी इस स्वागत, सत्कार से अभिभूत हुए और उन्होंने सीहोरवासियों का हार्दिक आभार भी प्रकट किया। वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का सीहोर नगर आगमन हुआ। इस मौके पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वे सीहोरवासियों को रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की सौगात देने आए थे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा सहित यादव समाज से महेश यादव, सीताराम यादव, विनोद यादव, सेवा यादव, मोहन यादव, ओमप्रकाश यादव, गणेश यादव, प्रदीप यादव, भूरा यादव, पवन ठाकुर, हृदयेश दांगी, कैलाश दांगी, आशीष अग्रवाल, भूपेंद्र ठाकुर, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, सुमेर सिंह मीणा सहित सैकड़ों की तादाद में समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button