Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

जिला अस्पताल में गुंडई, टेंट कारोबारी पिता-पुत्र पर तीसरा हमला

- बीच-बचाव करने वाले कर्मचारी को भी चोट, गिरफ्तारी न होने पर कल से काम बंद की चेतावनी

सीहोर। जिला मुख्यालय के शासकीय जिला अस्पताल में रविवार रात जमकर बवाल हुआ। दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट का शिकार हुए एक टेंट कारोबारी और उनके पिता पर इलाज के दौरान अस्पताल में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए अस्पताल के एक कर्मचारी को भी चोट आई। अस्पताल में हुए इस बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
घटना से आक्रोशित अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एएसपी सुनीता रावत को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे काम बंद कर देंगे।
पिता के सिर पर रॉड से वार
अंबेडकर नगर गंज निवासी टेंट कारोबारी प्रवेश परिहार ने कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे भोपाल नाका के पास दीपक परमार और उसके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर थप्पड़ मारा। जब प्रवेश अपने पिता हरि सिंह के साथ वापस कारण पूछने भोपाल नाका पहुंचे, तो आरोपियों ने दोनों के साथ फिर से मारपीट की। मारपीट में घायल पिता-पुत्र जब इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तो आरोपी दीपक परमार, भानू राठौर और नवीन राठौर अस्पताल में घुस आए और तीसरी बार मारपीट शुरू कर दी। एफआईआर के अनुसार आरोपी भानू राठौर ने हरि सिंह के सिर पर रॉड से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा।
अस्पताल कर्मचारी घायल
जिला अस्पताल में मारपीट में बीच-बचाव करने आया एक अन्य युवक आकाश भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल कर्मचारी बताया जा रहा है। हमलावर जाते-जाते पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने प्रवेश परिहार की रिपोर्ट पर दीपक परमार और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कर्मचारियों ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन
अस्पताल में मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को जिला अस्पताल के सभी कर्मचारी एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एएसपी सुनीता रावत को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह मंगलवार से काम बंद कर देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odprete hladilnik, hitro opazite, koliko živil ostaja neporabljenih. Iz njih lahko pripravite okusne in hranljive jedi, zato je vredno temo podrobneje raziskati. Kako speči dišeče jabolčne na mizi madžarski piščanec z mala podrobnost hitrega vlaganja zelja Na prvi pogled se zdi vse preprosto, a izkušnje pokažejo, da največ naredijo sveže sestavine in prava mera začimb.