Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

मुझे कांग्रेस की गालियों की चिंता नहीं, मैं तो प्रदेश एवं बुधनी विधानसभा की जनता की फिक्र करता हूं: शिवराज सिंह चौहान

- मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में बकतरा से सलकनपुर तक उमड़ा जनसैलाब, हुआ भव्य स्वागत

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी विधानसभा क्षेत्र बुधनी के बकतरा से सलकनपुर तक पहले चरण की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। इस दौरान सड़कोें पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बकतरा, शाहगंज, बुधनी सहित कई अन्य जगह मंच सभाएं की। उन्होंने कहा कि मैं कन्यापूजन करता हूं तो दिग्विजय सिंह इसेे नौटंकी बताते हैैं। वे मुझे गालियां देते हैं कि कब से मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालकर रखी है, लेकिन मुझे कांग्रेस की गालियों की चिंता नहीं है। मैैं तोे अपने प्रदेश सहित बुधनी विधानसभा की जनता की फिक्र करता हूं। मैं तो जनता का सेेवक हूं और जनता ही मेरी भगवान है। मुझे कांग्रेसी कितने ही कौसते रहे, लेकिन मुझे इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे तो मध्यप्रदेश को नंबर एक राज्य बनाना है। प्रदेश के हर एक व्यक्ति जिसकी टूटी झोपड़िया है उसकोे पक्का मकान बनाकर देना है। हरएक परिवार में एक रोजगार देना है। प्रत्येक महिला की आमदनी 10 हजार रूपए प्रतिमाह करना है उनकोे लखपति क्लब में शामिल करना है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से उनको लखपति बनाना है। खेती सोना उगले उसके लिए सिंचाई की व्यवस्था की है। मेरे भांजे-भांजियों की पढ़ाई का खर्चा भी सरकार उठा रही है। इस बार भी भाजपा की सरकार बनानी है, इसलिए मैं दिन-रात प्रदेश में घूम रहा हूं।

सपरिवार पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान, कुणाल सिंह चौहान के साथ में भोपाल से बकतरा पहुंचे। यहां पर उनकी भव्य अगवानी की गई। यहां उन्होंने श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की और कन्यापूजन के साथ यात्रा की शुरूआत की। इसके बाद यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां लाडली बहन योजना सहित अन्य योजनाओं को लेकर अपनी बात कही तो वहीं उन्होंने बकतरा की जनता से भी पूछा कि वह चुनाव में आए या नहीं आए तो जनता ने उनको खुले मन से कहा कि वे नहीं आए उनको जनता ही जीता देगी। इसके बाद यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। यात्रा गांव-गांव में पहुंची, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार जनता से आशीर्वाद मांगा। यात्रा देर शाम सलकनपुर पहुंची। इसके बाद पहले चरण की यात्रा का समापन हुआ। मुख्यमंत्री 29 अक्टूबर को फिर से सलकनपुर से लेकर गोपालपुर तक जन आशीर्वाद यात्रा लेकर निकलेंगे और जनता से आशीर्वाद मांगेंगे।

जेसीबी से पहनाई माला, की फूलों की वर्षा –
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बकतरा में रोड शो भी हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, धर्मपत्नी साधना सिंह सहित कार्तिकेय सिंह चौहान, कुणाल सिंह चौहान, सांसद रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय रथ पर सवार होकर जनता से आशीर्वाद लेने के लिए निकले। इसकेे बाद मुख्यमंत्री शाहगंज पहुंचे। यहां पर उनका ऐतिहासिक स्वागत, सत्कार किया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को माला पहनाई गई एवं फूलों की वर्षा की गई। यहां पर 40 जेसीबी मशीनों से उन पर फूलों की वर्षा की गई। मुख्यमंत्री का शाहगंज मेें शहनाई, बैंड बाजों, ढोल के साथ में भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह स्वागत मंच भी बनाए गए थे। इस दौरान यहां पर भी शहनाई एवं बैंड बाजों के साथ में उनका आगमन हुआ। यात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा करके स्वागत, सत्कार भी किया गया।

सीएम को चुनाव लड़ने के लिए दी सहयोग राशि-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों से आशीर्वाद ले रहे थे तो कई महिलाएं एवं पुरुषों ने उनके हाथों में 10, 20, 50, 100 के नोट भी थमाए और कहा कि यह हमारी तरफ से चुनाव के लिए सहयोग राशि है। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे पैसे नहीं दे, लेकिन लोग नहीं माने और ज़बरदस्ती उनके हाथों में यह राशि थमा दी और बोले कि यह हमारी तरफ से सहयोग राशि है। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा देर शाम सलकनपुर पहुंची। यहां पर आचार संहिता का पालन करते हुए उन्होंने सभा नहीं की, लेकिन यहां पर बनाए गए मंच पर उनका स्वागत, सत्कार किया गया। इस दौरान मंदिर समिति सलकनपुुर की तरफ से 51 हजार रूपए, मंदिर के उपर जो व्यापारी है उनकी तरफ से 66 हजार 900 रूपए, टैक्सी यूनियन सलकनपुर की तरफ से 31 हजार रूपए, व्यापारी संघ नीचे की तरफ से 23 हजार 100 सहित कुल एक लाख 72 हजार रूपए की राशि दी गई।

फूल बेचने वाली बहना ने पहनाई सोने की अंगूठी-
मुख्यमंत्री जब सपरिवार सलकनपुर पहुंचे तोे वहां पर फूल बेचने वाली महिला प्रेमबाई विश्वकर्मा ने उन्हें सोने की अंगूठी पहनाई और बोली कि ये मेेरी तरफ से एक भाई कोे बहना का प्यार है। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी भावुक हो गईं और उन्होंने इतना महंगा तोेहफा लेने से इंकार किया तोे प्रेमबाई अड़ गई कि उन्हें यह लेना ही पड़ेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अंगूठी पहनी और प्रेमबाई को गले भी लगाया। दरअसल प्रेमबाई सलकनपुर में फूलमाला बेचकर अपना जीवनयापन करती हैं। करीब 40 साल पहले उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया था। वह शरीर से भी कमजोर है, लेकिन वह हौसले से बुलंद है।

उमड़ा लोगों का सैलाब –
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यूं तो बुधनी ग्रह नगर है, लेकिन जब भी वह बुधनी विधानसभा के दौरे पर आते हैं तो जनता उनको आशीर्वाद देने के लिए उमड़ पड़ती है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भी बकतरा से लेकर शाहगंज, बुधनी, बायां, नकटीतलाई, सलकनपुर में भी बड़ी भारी संख्या में क्षेत्र की जनता उमड़ी और अपने लाडले मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बकतरा में मंच सभा की। इस दौरान अपने पुराने दिनों के कई किस्से भी सुनाएं। इसके बाद शाहगंज में भी उनका भव्य स्वागत सत्कार किया गया। यही स्थिति बुधनी, बायां सहित सलकनपुर में भी रही। यहां भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भव्य अगवानी की गई। भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी, नेताओं ने नकटीतलाई पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। उन पर जेसीबी मशीन से फूलों की वर्षा की गई। मुख्यमंत्री यहां पर देर शाम पहुंचे थेे, लेकिन तब तक सभी डटेे रहे औैर उनका इंतजार करतेे रहे। यहां सेे मुख्यमंत्री सलकनपुर पहुंचे।

देर रात ली शक्ति केंद्र की बैठक-
मुख्यमंत्री देर रात सलकनपुर पहुंचे। इसकेे बाद यहां उन्होंने भोजन किया एवं भाजपा सलकनपुर मंडल के पदाधिकारियोें एवं शक्ति केंद्र की बैठक ली। इस दौरान सांसद रमाकांत भार्गव, युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरूप्रसाद शर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी, मोर्चाओं केे पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un plat de café paraît souvent simple, mais ses secrets se cachent dans les détails. Le sujet mérite d'être exploré plus attentivement. on oublie souvent farine et huile un pâté fruité à cuisson maîtrisée le petit geste pour une à première vue, où mettre pizza blanche aux champignons et parmesan Vu de l'extérieur, une recette de café paraît simple ; en cuisine, tout se joue pourtant dans les gestes, les temps de repos et l'équilibre des saveurs.