Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

जनता से मिलने को मैं था बेकरार, वो घड़ी आ गई…आ गई…

- केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरूंदा में हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र, दी करोड़ों की सौगात

सीहोर। जनता से मिलने को मैं था बेकरार, वो घड़ी आ गई…आ गई… कुछ इस गाने के साथ में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता का मंच से अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित हितग्राही सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले भैरूंदा पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री चौहान का जगह-जगह भव्य स्वागत, सत्कार किया गया। इस दौरान उन्होंने नीलकंठ रोड से कार्यक्रम स्थल सीएम राईज स्कूल तक रोड शो भी किया। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए, वहीं करोड़ोें रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने भैरूंदा में 5139 हितग्राहियों जिनमें से 1375 हितग्राही बुधनी जनपद पंचायत को भी लाभान्वित किया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के 4670.25 लाख के निर्माण कार्य, ब्रिज कारपोरेशन विभाग के 2136.58 लाख, मप्र पर्यटन विभाग के 350 लाख एवं आरईएस के 302 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया।
नेताओं, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, सत्कार-
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भैरूंदा आगमन पर नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत सत्कार किया। बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत, सत्कार किया गया। उनके स्वागत के लिए नगर में मंच भी बनाए गए थे, जहां से उन पर फूलों की बारिश की गई। केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के गांव-गांव में लोगों को पीले चावल भी दिए गए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही एवं आम नागरिक भी मौजूद रहे।
आयोजित होंगी खेल प्रतियोगिताएं-
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए बुधनी विधानसभा में फिर से कबड्डी, क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन खेलों के माध्यम से युवाओं को बड़े मंचों पर पहुंचने का मौका मिलेगा तो वहीं उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। खेलों का जीवन में होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा बुधनी विधानसभा में कन्या विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिससे गरीबों की बेटियों का विवाह संपन्न हो सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे बुधनी विधानसभा की जनता के बीच पहुंचकर बेहद सुकून महसूस करते हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है वे अपनी जनता के बीच में पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के बीमारू राज्य से बाहर निकालकर विकासशील राज्य की श्रेणी में खड़ा किया है। अब मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार भी विकास कार्यों के नए आयाम रच रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों, आदिवासियों के हितों के साथ ही युवाओं के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से लोगों तक इनका लाभ पहुंचाया जा रहा है।
खेती को लाभ का धंधा बनाना ही लक्ष्य –
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुझे केंद्र सरकार में कार्य करने का अवसर मिला है। अब एक ही लक्ष्य है कि खेती को लाभ का धंधा बनाना है और हमारे किसानों भाइयों की आय को दोगुना करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत नहीं हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
कांग्रेस की सरकार में गड्डों में सड़कें थीं-
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब तो बुधनी विधानसभा से रेल लाइन भी निकल रही है। सड़कों का जाल फैला हुआ है। अब तो नेशनल हाईवे भी बन रहा है। कांग्रेस के जमानें में गड्डों में सड़कें हुआ करती थीं। ग्रामीणों को भैरूंदा आने तक तक पसीना आ जाता था। यदि कोई मेहमान आता था तो वह कहता था कि कहां फंस गए हैं, लेकिन अब ये स्थिति नहीं है। अब तो भैरूंदा से तहसील के किसी भी गांव में फटाफट पहुंच सकते हैं।
ये रहे मौजूद –
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बुधनी विधायक रामाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक इंजीनियर गोपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता रघुनाथ सिंह भाटी, सिलाई कड़ाई बोर्ड के अध्यक्ष मनोहरलाल माहेश्वरी, नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर, भैरूंदा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, निर्मला बरेला सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un plat de café paraît souvent simple, mais ses secrets se cachent dans les détails. Le sujet mérite d'être exploré plus attentivement. on oublie souvent farine et huile un pâté fruité à cuisson maîtrisée le petit geste pour une à première vue, où mettre pizza blanche aux champignons et parmesan Vu de l'extérieur, une recette de café paraît simple ; en cuisine, tout se joue pourtant dans les gestes, les temps de repos et l'équilibre des saveurs.