Newsविशेष

वीडियो बनाने का शौक था, अब इसी को बना लिया आय का जरिया

उत्तरप्रदेश के निवासी प्रभात सिंह भदौरिया ने मेहनत से बनाई अपनी अलग पहचान

लखनऊ। वीडियो बनाने का शौक था। कहीं भी जाते थे तो वीडियो बनाना शुरू कर देते थे। धीरे-धीरे वीडियो प्रसिद्ध होने लगे तो फिर इसी को आय का जरिया भी बना लिया। अब वे खुद के वीडियो बनाकर यूट्यूब पर भी अपलोड करते हैं और इससे उन्हें अच्छे खासे व्यूज भी मिलते हैं और इससे आय भी होती है। यह कहानी है उत्तरप्रदेश के कल्याणपुर निवासी प्रभात सिंह भदौरिया की, जिन्होंने अब अपनी आय का जरिया इसे ही बना रखा है।
प्रभात सिंह भदौरिया आज कई युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं। वे जहां मॉडलिंग में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो वहीं उन्हें संगीत का भी बेहद शौक है। दरअसल प्रभात सिंह भदौरिया ने वर्ष 2016 से वीडियो बनाना शुरू किया। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो के जरिये उनके सैकड़ों फालोअर्स बन गए। वे मूलत: उत्तर प्रदेश कल्याणपुर के निवासी हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी हैं। प्रभात सिंह भदौरिया अपने खाली वक्त में आर्टिकल्स भी लिखते हैं। उन्होंने अपनी पहचान अपने बूते बनाई है और वर्तमान में वे सालाना 15 लाख रुपए तक की कमाई भी कर रहे हैं।
ये है पारिवारिक पृष्ठभूमि-
प्रभात सिंह भदौरिया ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई कानपुर के सीएसजेएम यूनिवर्सिटी से की। उनके पिता अमर बहादुर सिंह भदौरिया डीएवी इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर हैं तो वहीं माताजी हाउस वाईफ हैं। घर में एक भाई और एक बहन भी है। प्रभात की पसंदीदा बाइक केटीएम है और उन्हें घूमना भी बेहद पसंद है। प्रभात सिंह ने अमेरिका लुइसविल केंटकी क्राउन प्लाजा में जॉब भी हासिल किया। प्रभात सिंह भदौरिया कहते हैं कि उन्होंने वीडियो से नर्वस सिस्टम खत्म कर दिया अपना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button