कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा: डॉ. संजय कामले

यशराज गार्डन में जिला कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

सीहोर। जिला मुख्यालय स्थित यशराज गार्डन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर में जिले के समस्त ब्लॉक, नगर और मंडलम अध्यक्षों को पार्टी की विचारधारा, संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई।
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षक एवं प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. संजय कामले, ललित सेन, आरिफा खान और प्रोमिल मित्रा ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
दिए यह टिप्स
– कार्यकर्ताओं को मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में सजग रहने और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के गुर सिखाए गए।
– महिलाओं को समाज व संगठन में समान अवसर दिलाने और उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।
– कार्यकर्ताओं को बताया गया कि जनहित की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से तथ्यात्मक और प्रभावी ढंग से कैसे उठाया जाए।
बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. संजय कामले ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत होगा तो संगठन खुद ब खुद मजबूत होगा। पार्टी की मजबूती केवल पदाधिकारियों से नहीं, बल्कि बूथ और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सीहोर जिला प्रभारी जयश्री हरिकिरण, सीहोर विधानसभा प्रभारी दिनेश मेघानी, एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, महेश दयाल चौरसिया, विवेक राठौर, घनश्याम यादव, प्रीतम दयाल चौरसिया, सुनील दुबे, रमेश गुप्ता, रामायण प्रसाद शुक्ला, हफीज चौधरी, सुदीप व्यास, नरेन्द्र खंगराले, केके रिछारिया, भगत सिंह तोमर, कमलेश चांडक, पंकज शर्मा, आसिफ अंसारी, मनीष मेवाड़ा, तनिष्क त्यागी, अनुभव सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version