Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

तिरंगे का अपमान पड़ा भारी, बीच सडक़ पर बिछा दिया था झंडा, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

सीहोर। तिरंगे के अपमान का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के दोराहा थाना क्षेत्र के ग्राम सिराड़ी में एक परिवार ने बड़ी लापरवाही और दुस्साहस दिखाते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सडक़ के बीचों-बीच बिछा दिया। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम सिराड़ी में रहने वाले सलीम और उसके परिवार ने अपने घर के सामने वाली सडक़ पर तिरंगा झंडा रख दिया था। झंडा हवा से उड़े नहीं, इसके लिए उन्होंने तिरंगे के चारों कोनों पर पत्थर रख दिए। जब गांव के लोगों ने राष्ट्रध्वज को इस तरह सडक़ पर पड़ा देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा।
गांव वालों ने दर्ज कराई आपत्ति
सडक़ पर तिरंगे का अपमान होते देख गांव के राहुल दांगी और अन्य ग्रामीण तुरंत इक_ा हुए। उन्होंने इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई और सीधे दोराहा थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना था कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी अस्मिता का प्रतीक है और इस तरह उसे सडक़ पर बिछाना देश का अपमान है।
3 लोगों पर एफआईआर
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच की और मौके की स्थिति देखने के बाद केस दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया है, सिमें सलीम पिता रशीद, जलील (सलीम का भाई) और समीर (सलीम का बेटा), इन तीनों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 और 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार कर लिया है
दोराहा थाना प्रभारी राजेश सिन्हा ने बताया कि जैसे ही तिरंगे के अपमान की खबर मिली, पुलिस ने बिना देर किए एक्शन लिया। उन्होंने सलीम, जलील और समीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अब इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button