Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा: 3 मंच सभाएं, 12 रथ सभाएं होंगी, 100 से अधिक स्थानों पर होगा स्वागत

- बुधनी से 10 बजे शुरू होगी यात्रा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद रमाकांत भार्गव, साधना सिंह एवं कार्तिकेय सिंह चौहान रहेंगे मौजूद

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। सीहोेर जिले में भी यात्रा अब तक आष्टा, इछावर एवं सीहोर विधानसभा में भी पहुंची चुकी है तो वहीं अब 22 अगस्त को बुधनी विधानसभा में भी पहुंच रही है। बुधनी विधानसभा में यात्रा सुबह 10 बजे शुरू होगी। यहां पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोेमर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान, सांसद रमाकांत भार्गव रथ पर सवार होंगे। यात्रा में अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान का शामिल होना तय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रेहटी या भैरूंदा में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले बुधनी में मंच सभा भी रखी गई है। यात्रा बुधनी से लेकर भैरूंदा तक निकलेगी। भैरूंदा में जेपी मार्केट में मंच सभा होेगी।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने बताया कि जनता का आशीर्वाद लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। अब तक सीहोर जिले की तीन विधानसभाओें में यात्रा निकाली जा चुकी है और अब बुधनी विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंच रही है। यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तैयारियां की हैं। यात्रा की शुरूआत बुधनी से होगी। यात्रा के दौरान 3 मंच सभाएं, 12 से अधिक रथ सभाएं होंगी तो वहीं 100 से अधिक स्थानों पर स्टेज बनाकर जन आशीर्वाद यात्रा की भव्य अगवानी एवं फूलों की वर्षा की जाएगी। यहां पर पहली मंच सभा होेगी। इसके बाद यात्रा का पड़ाव बुधनी से चलकर बायां, सलकनपुर, मालीबायां सहित अन्य स्थानों पर होगा। दूसरी मंच सभा रेहटी के पुराने बस स्टैंड पर होगी। रेहटी में यात्रा दोपहर करीब 1 बजे तक पहुंचेगी। यहां से यात्रा भैरूंदा की तरफ बढ़ेगी। इस दौरान रास्तेे में सतराना, नंदगांव सहित अन्य स्थानोें पर रथ सभाएं भी होंगी। भैरूंदा के जेपी मार्केट में भी मंच सभा के साथ यात्रा का समापन होगा।
मुख्यमंत्री यहां हो सकते हैं शामिल-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधनी विधानसभा में निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा में उनका आना तय नहीं हैं। हालांकि यात्रा के दौरान उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह एवं पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान रथ पर मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रेहटी या भैरूंदा की सभा में शामिल होे सकते हैैं, लेकिन उनका आने का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
भाजपा ने मंडलों को सौंपी जिम्मेदारी-
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मंडलों को यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यात्रा से एक दिन पहले बुधनी, सलकनपुर, चकल्दी, भैरूंदा मंडल तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुटे रहे। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेेदारियां सौैंपी गई है। रेहटी में नगर परिषद ने भी जन आशीर्वाद यात्रा की भव्य तैयारियां की हैं। नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेेल ने बताया कि नगर परिषद द्वारा नगर में 16 स्टेज बनाए गए हैं, जिनसे यात्रा पर फूलों की बारिश होगी। इधर नेताओें ने यात्रा के स्वागत के लिए नगर को पोस्टरोें से भी पाट दिया है। जगह-जगह पोस्टर लगाकर जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po službi vrnem utrujen, pripravim preprosto jed iz svežih sestavin, ki nasiti in ne obteži. Takšne okusne navade je vredno podrobneje raziskati. Ne verjemite mitu o jabolku Cvrtje ali pečenje? Tokrat poskusi lažjo pot z zelenjavo, začimbami in kančkom domišljije.