Newsधर्म

28 जनवरी राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : चहुंओर खुशियां और आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। नवाचार और संकल्प पर जोर रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में इच्छित जगह बनाएं रखने में सफलता मिलेगी। नियम अनुशासन रखेंगे। सुखद यात्रा के संकेत हैं। शुभ सूचना मिल सकती है। संपर्कों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक गतिविधियों को संवारेंगे। स्मरणीय पल साझा करेंगे। श्रेष्ठता पर जोर बढ़ाएंगे। निजी जीवन में हर्ष आनंद बना रहेगा। पारिवारिक कार्यों से जुड़ेंगे। बड़ी सोच रखेंगे। कलात्मक समझ बढ़ेगी। जीवनशैली संवरेगी।

वृष राशि : रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। खर्च और निवेश के मामलों में सजगता बनाए रखें। रिश्तों में संवेदनशीलता रहेंगी। सूझबूझ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। भेंटवार्ता व संवाद में सहजता रखेंगे। प्रलोभन में न आएं। लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। सूझबूझ व सतर्कता बढ़़ाएंगे। नीति नियमों का पालन करेंगे। संबंधियों का सम्मान रखेंगे। संस्कारों को बढ़ावा देंगे। पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। अपनों से सीख सलाह रखेंगे। अतिथि का सम्मान करेंगे। यात्रा संभव है।

मिथुन राशि : आर्थिक उन्नति को बल देगा। करियर कारोबार से जुड़े जन बेहतर करेंगे। आवश्यक कार्यों को गति देन का प्रयास करेंगे। विभिन्न उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। पेशेवर मामले सकारात्मक बनेंगे। वचन बनाए रखेंगे। प्रबंधन में सफलता पाएंगे। श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। नियंत्रित जोखिम उठाएंगे। सहयोग की सोच रखेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। लाभ और प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी। विभिन्न प्रयासों में शुभता बढ़ेगी। संवाद संपर्क प्रभावशाली होगा। प्रबंधन संवार पाएगा।

कर्क राशि : शुभ प्रयासों को बढ़ावा देने वाला है। बड़ों का सानिध्य बनाए रखें। कार्यकारी संबंधों में सहजता बढ़ेगी। करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा। सत्ता का साथ समर्थन पाएंगे। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। सभी सहयोगी होंगे। आय अच्छी रहेगी। प्रबंधन के कार्यों को पूरा करेंगे। लाभ के अवसर बढेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। बड़े लक्ष्य साधेंगे। सक्रियता और निरंतरता से आगे बढ़ेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों में सुधार होगा। दीर्घकालिक योजनाओं व प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा।

सिंह राशि : पुण्यार्जन और भाग्यबल के बढ़ावे के साथ हो रहा है। धार्मिक आयोजनों और अनुष्ठान से प्रमुखता जुड़ सकते हैं। आस्था बढ़ेगी। अध्यात्म को बल मिलेगा। पेशेवर मामले सधेंगे। निसंकोच आगे बढेÞंगे। संसाधनों में वृद्धि होगी। पेशेवर अच्छा करेंगे। पुण्यार्जन बढ़ेगा। आत्मविश्वास को बल मिलेगा। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। साहस पराक्रम को बल मिलेगा। दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। बंधु-बांधवों से सहयोग बना रहेगा। परिस्थिति में तेज सुधार के संकेत रहेंगे। कार्य अवरोध दूर होंगे।

कन्या राशि : अप्रत्याशित सफलता पाने का संकेतक है। समय के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। अजनबियों पर भरोसा करने से बचेंगे। अप्रत्याशित स्थिति बनी रह सकती है। आवश्यक कार्यों में अनुशासन व निरंतरता रखें। रक्त संबंधियों और परिजनों का सहयोग पाएंगे। धैर्य से राहें बनेंगी। सीख सलाह बनाए रखेंगे। नियम कानून के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। विनम्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें। जल्दबाजी में समझौते नहीं करें। सहज रहें।

तुला राशि : नव सुबह जीवन में हर्ष आनंद का आगमन बढ़ाएगी। करीबियों से संबंध सकारात्मक बनाए रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने में सफलता मिलेगी। साझीदारी के प्रयास बेहतर बनाए रखेंगे। भूमि भवन से जुड़ीं योजनाओं को गति देंगे। करियर कारोबार में लाभ बढ़ेगा। विषयों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी। परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। प्रियजनों से करीबी बढ़ेगी। श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। स्थायित्व के मामले संवरेंगे। स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहेंगे। व्यवस्था को बल मिलेगा।

वृश्चिक राशि : नवकिरण का आगमन नई शुरूआत की पोषक है। पेशेवर प्रयासों पर फोकस बनाए रखेंगे। नौकरीपेशा और सेवाक्षेत्र से जुड़े जन बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कामकाजी संबंधों को मजबूती मिलेगी। व्यवसायिक विषयों में गति आएगी। नियम अनुशासन पर जोर रखेंगे। कार्य व्यापार में प्रस्ताव प्राप्त होंगे। रिश्तों में तालमेल बढ़ाएंगे। लेन-देन में स्पष्टता रखेंगे। आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखेंगे। रुटीन और निरंतरता पर ध्यान देंगे। लिखापढ़ी के कार्यों में अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे। सफेदपोश ठगों से बचाव रखेंगे। विनम्रता बनाए रहें।

धनु राशि : उत्साह को बढ़ाने वाला है। उूर्जा से भरे रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से जगह बनाए रखेंगे। आवश्यक कार्य शीघ्र पूरे करने का प्रयास रखेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में शामिल होंगे। खर्च पर नियंत्रण रखेंगे। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को आकर्षित करेंगे। समाज के श्रेष्ठ जनों से प्रभावित होंगे। अनुसरण बढ़ाएंगे। नवीनता पर जोर देंगे। सोच बड़ी रखेंगे। विनम्रता व आज्ञाकारिता बनाए रहेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ की संभावना बनी रहेगी। अध्ययन अध्यापन में बेहतर रहेंगे।

मकर राशि : आजका दिन परिवार के साथ हर्ष आनंद से बिताएंगे। व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रहेगा। निजी विषयों पर ध्यान देंगे। जनसंपर्क का लाभ मिलेगा। व्यापार बेहतर बना रहेगा। जिद जल्दबाजी से बचें। सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। भावनात्मक मामलों में धैर्य दिखाएंगे। जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे। आवश्यक विषयों में सक्रियता रहेगी। उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। आस्था विश्वास से कार्य करें। करीबियों से सहजता बनाए रखें। निजता का ध्यान रखेंगे। गरिमा गोपनीयता बढ़ाएंगे।

कुंभ राशि : नव दिवस की शुभ बेला सबको जोड़कर रखने में मददगार है। आवश्यक कार्यों को गति देंगे। आर्थिक वाणिज्यिक प्रयास बनाए रखेंगे। संवाद संचार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। भावनात्मक विषयों में अंकुश बढ़ाएंगे। जानकारी जुटाने पर जोर रहेगा। बंधु बांधवों से करीबी बढ़ेगी। आलस्य त्यागें। विविध गतिविधियों में तेजी आएगी। सामाजिकता संवार पर रहेंगी। सहकारिता व साझीदारी में रुचि रखेंगे। सभी से सामांजस्य बढ़ाएंगे। करियर कारोबार में प्रभावी रहेंगे। प्रबंधन के कार्य सधेंगे। अनुशासन बढ़ाएंगे। परिवार में हर्ष उत्साह रहेगा।

मीन राशि : घर में हर्ष आनंद की संरचना बनाए रखेगा। परिवार में सुख सौख्य संवृद्धि रहेगी। जीवन स्तर संवार पर रहेगा। समता सामन्जस्यता का भाव बनाए रखेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावशाली होगा। धन संपत्ति और लाभ के अवसर बढ़ेंगे। श्रेष्ठजनों का आगमन संभव है। योग्यजन आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे। महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। वचन बनाए रखेंगे। संस्कार परंपराओं पर जोर बनाए रखेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। सगे-संबंधियों का सहयोग रहेगा। साथ स्मरणीय पल साझा करेंगे।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे)
मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9200382100, 9669282874, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici spesso consigliano di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano sempre: obiettivi, pubblico e strumenti richiedono valutazioni precise. Per evitare errori, conviene esaminare meglio il tema. In autunno, ecco cosa accade al fegato chiudi il coperchio: i germi volano Tra scrivere ogni giorno e pubblicare solo quando nasce un'idea forte, ho sempre preferito il secondo metodo: un blog personale cresce meglio con una voce riconoscibile, anche se gli aggiornamenti arrivano meno spesso.