जयवर्धन जोशी को मिला स्वस्थ भारत सारथी सम्मान

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आयोजित स्वास्थ संसद 2023 कार्यक्रम में भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयवर्धन जोशी को स्वस्थ भारत सारथी सम्मान प्रदान किया गया।
कोरोना काल में इंडिया कोविन एक्शन नेटवर्क, मातृ स्मृति कार्यक्रम हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया। श्री जोशी ने बताया कि आइकेन का सृजन आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे जी के मार्गदर्शन में हुआ, जिसके माध्यम से कोरोना काल में हजारों लोगों की सहायता की। जरूरमंद लोगों को भोजन, दवाई आदि सामग्री प्रदान की गई। आइकेन ने नीति आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग आदि के साथ भी कार्य किया। भारत सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी आलोक मिश्र, इंडियन रेवेन्यू सर्विस अधिकारी सचिन सिंह, विश्वविधालय के कुलपति प्रो केजी सुरेश, वरिष्ठ समाजवादी नेता मोहन डकोनिया, पूर्व डीजीपी एसके राउत द्वारा पुरूस्कार प्रदान किया गया। जयवर्धन जोशी ने बताया कि ये उपलब्धि उन्हें उनके स्वर्गीय दादाजी कैलाश जोशी, दादाजी एवं दिवंगत माताजी स्व विजया जोशी के आशीर्वाद से प्राप्त हुई है। उन्होंने ये सम्मान अपनी दिवंगत पूज्य माताजी स्व विजया जोशी एवं दादाजी-दादीजी को समर्पित किया।