Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुदनी विधानसभा में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू

कांग्रेस नेता अर्जुन शर्मा ने पहले किया शिव अभिषेक, फिर निकले हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के लिए

रेहटी। साल के अंत में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी जमीन तैयार करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसमें भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दल अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए मैदान में उतर रहे हैं। कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव में फतह के लिए कई तरह के अभियान चला रही है। इसके तहत कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ों अभियान शुरू किया है। इस अभियान के लिए बुधनी विधानसभा से कांग्रेस के युवा नेता अर्जुन शर्मा निक्की ने भी शिव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक, पूजन करके हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की शुरूआत की। अर्जुन शर्मा निक्की ने अभियान की शुरुआत बुधनी विधानसभा के भैरूंदा विकासखंड के ग्राम पिपलानी से की। उनकी ये यात्रा अगले पांच दिनों में ग्राम इटावा, लोधड़ी, लाड़कुई, भिलाई, चकल्दी, रेहटी, नयागांव, मोगरा, माथनी होते हुए बुदनी तक पहुंचेगी। इसके बाद अभियान का अगला चरण शुरू होगा, जो बुधनी से शाहगंज, बकतरा, जैत तक जाएगा। पहले दिन अर्जुन शर्मा निक्की ने पिपलानी, घुटवानी, आमलपानी, बसंतपुर, पांगरी, नयापुरा सहित कई गावों में पहुंचकर घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया एवं उन्हें एक बेहतर विकल्प के रूप में कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराया। इस दौरान उन्हें जनता-जनार्दन का अच्छा सहयोग भी मिला। यात्रा एवं अभियान का पहला पड़ाव ग्राम लोधड़ी में हुआ। यहीं पर रात्रि विश्राम भी किया गया। हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत अर्जुन शर्मा निक्की के साथ बुधनी ब्लॉक के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, मंडलम् एवं सेक्टर पदाधिकारी, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित आमजन भी मौजूद रहे। अर्जुन शर्मा निक्की ने सभी से अभियान का हिस्सा बनने की अपील भी की है। अभियान के अंतिम दिन पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी बुधनी पहुंचेंगे। इस दौरान स्थानीय वरिष्ठ नेता यात्रा का हिस्सा बनेंगे एवं कांग्रेस के अभियान को सफल बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un plat de café paraît souvent simple, mais ses secrets se cachent dans les détails. Le sujet mérite d'être exploré plus attentivement. on oublie souvent farine et huile un pâté fruité à cuisson maîtrisée le petit geste pour une à première vue, où mettre pizza blanche aux champignons et parmesan Vu de l'extérieur, une recette de café paraît simple ; en cuisine, tout se joue pourtant dans les gestes, les temps de repos et l'équilibre des saveurs.