Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में मीडिया की महती भूमिका : कलेक्टर

हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में मीडिया की महती भूमिका : कलेक्टर

सीहोर। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत के सभाकक्ष में पत्रकारवार्ता आयोजित कर इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने विस्तार से जानकारी दी। प्रेसवार्ता के बाद सभी पत्रकारों ने तिरंगा झण्डा क्रय किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर श्री ठाकुर ने बताया कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान के उद्धेश्यों से जन-जन अवगत हो, इसके लिए हर स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कलेक्टर ने इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के प्रतिनिधियों से संवाद कर उन्हें हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग का आव्हान करते हुए कहा कि मीडिया बंधुओं के माध्यम से सुगमता से हर घर तक संदेश पहुंच सकता है। कलेक्टर श्री ठाकुर ने समय-समय पर पूर्व में प्रदाय सहयोग को रेखांकित करते हुए कहा कि मीडिया की बात पर आमजन सहज विश्वास करते हैं, इसलिए व्यापक प्रचार-प्रसार में मीडिया की महती भूमिका है। उन्होंने सीहोर जिले के आम नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए सहयोग प्रदान करने की अपील भी की है। कलेक्टर श्री ठाकुर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सीहोर जिले के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराया जा सके, इसके प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। हर घर तिरंगा लहराने के लिए बड़े स्तर पर तिरंगा आमजनों को उपलब्ध कराया जा रहा हैं। जिसका निर्धारित मूल्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के क्रियान्वयन के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
घरों पर रात में भी लगाया जा सकता है राष्ट्रीय ध्वज–
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर श्री ठाकुर ने बताया कि झंडा संहिता में किए गए संशोधन के अनुसार अब आम नागरिक अपने घरों पर रात में भी राष्ट्रीय ध्वज लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि खादी, कॉटन एवं पॉलिएस्टर से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज भी फहराए जा सकते हैं। राष्ट्रीय ध्वज इस तरह फहराया जाना चाहिए कि केसरिया रंग सबसे ऊपर हो। राष्ट्रीय ध्वज को आधे डण्डे पर नहीं फहराया जाए तथा झुका हुआ नहीं हो। जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए उससे ऊपर कोई अन्य ध्वज नहीं हो। राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर पेन, पेंसिल, स्केच पेन आदि से कुछ भी लिखा नहीं हो। राष्ट्रीय ध्वज कटा-फटा हुआ अथवा क्षतिग्रस्त होने पर नही फहराया जाए।
हर घर तिरंगा अभियान एवं अंकुर अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए हुई बैठक-
हर घर तिरंगा अभियान एवं अंकुर अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए एसडीएम अमन मिश्रा की अध्यक्षता में सीहोर जनपद के सभागार में अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं जनसामान्य को स्वतंत्रता सप्ताह में अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने अंकुर अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण कराने एवं रोपे गए पौधे का फोटो वायुदूत एप पर अपलोड कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Après une journée chargée, on improvise souvent un dîner rapide, puis l'on découvre qu'un plat simple peut avoir le goût d'un bon restaurant. Les recettes de chefs méritent d'être étudiées plus en détail. Entre égouttage et finition en poêle Quand le café refroidit dans la tasse, on pense déjà au dessert : une recette simple peut sauver la fin du repas.