Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं: नरेंद्र सिंह तोमर

सीहोर के बड़ा बाजार में हुई सभा, बारिश के बीच सीहोरवासियों ने किया यात्रा का स्वागत

सीहोर। कांग्रेस में दो ही नेता हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह वे भी अपनी आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए मैदान में नहीं है। कांग्रेस के नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह तो अपने बच्चों को सेट करने के लिए आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं। उनमें येे डील हुई है कि एक का बेटा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा और एक का बेटा नेता प्रतिपक्ष बनेेगा। वे तो अपने बेटों कोे सेट करनेे के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस जब 15 माह के लिए मध्यप्रदेश में आई थी उस समय इन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार में चल रही योजनाओें कोे बंद कर दिया। कांग्रेस ने जनहितेेषी योजनाओं को बंद करके जनता को धोखा दिया है। ये बातें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कही। वे सीहोर जिले में निकली जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सीहोर के बड़ा बाजार में आमसभा को संबोेधित भी किया। इससे पहले सीहोेर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत-सत्कार हुआ। रथ पर सवार नेताओं पर फूलों की वर्षा हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी विशेष रूप सेे मौजूद रहीं।
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साढ़े चाल साल तक काम करती है। देश-प्रदेशवासियोें की सेवा करती है। उपलब्धियां अर्जित करती है और विकास के साथ सेवा भी करती है, लेकिन आखिरी 6 माह भाजपा जनता से आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा पर रहती है। यह क्रम हर चुनाव से पहले होता है। इस बार भी हम जनता से आशीर्वाद लेने के लिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सीहोर की जनता के स्वागत से अभिभूत हैं। सीहोरवासियोें ने जिस तरह सेे बरसते पानी में जन आशीर्वाद यात्रा की अगवानी की है, स्वागत किया है वह ऐतिहासिक है। इससे पहले ऐेसा स्वागत, सत्कार कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज वे और उनके साथी बंशीलाल गुर्जर फूलों सेे ही घायल हो गए। उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि सीहोर में पहले भी कमल खिला था और उन्हें विश्वास है कि सीहोरवासी फिर से कमल को ही खिलाएंगे।

2003 से पहले बंटाढार था मध्यप्रदेश-
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोेमर ने कहा कि हम सब इसके साक्षी है कि वर्ष 2003 से पहले मध्यप्रदेश की क्या स्थिति थी। आज हम सबके लिए यह गर्व औैर गौरव की बात है कि मध्यप्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के शासनकाल में सीहोर में धरना-प्रदर्शन करने के लिए आते थे। उस समय दो ही नारेे लगते थे। चारों तरफ अंधेरा है, पहरेदार लुटेरा है और जब तक रहेंगे दिग्गी, तब तक घर में जलेगी डिब्बी…। अब ये स्थिति नहीं है। पहले गड्ढोें में सड़कें होती थी। उन्होंने कहा कि आज सीहोेर की सड़कें भोपाल से टक्कर ले रही है। सिर्फ सीहोेर ही नहीं सीहोर केे हर गांव में और गांव में बैठे आदिवासी भाई-बहनों के घरों में भी रात कोे बिजली जल रही है। एक जमाना था जब बिजली दर्शन के लिए भी उपलब्ध नहीं होती थी। भाजपा ने विकास भी किया औेर सेेवा भी की है। उन्होंने कहा कि 2003 से पहले मध्यप्रदेश में सिर्फ तीन मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन भाजपा की सरकार ने 22 मेडिकल कॉलेज खोजे हैं। 2003 मेें 2900 मेगावाट बिजली थी और आज 28 हजार मेगावॉट बिजली पैदा होती है। अब हम बिजली बेेचने वाले प्रांत बन गए हैं। इससे पहले सुबह जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत आष्टा विकासखंड के ग्राम मैना सेे हुई। इस दौरान करीब 70 किलोमीटर तक जन आशीर्वाद यात्रा का रथ बरसतेे पानी केे बीच सीहोर जिले में घूमा। रथ पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोेमर के अलावा वरिष्ठ नेता बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय सहित अन्य नेता सवार थे। सीहोर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी स्वागत किया।

सनातन धर्म को नेस्तनाबूद करने का गठबंधन बना है-
सीहोर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सनातन धर्म को नेस्तनाबूद करने के लिए गठबंधन बनाया गया है और हमारा संकल्प है कि जब तक प्राण है हम सनातन धर्म की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी खानदान इतनी डरपोक है कि पत्रकारों के सवालों का जबाव नहीं दे पाए। उनको सनातन धर्म का परिचय नहीं है। सनातन धर्म रानी दुर्गावती का बलिदान है, अहिल्या बाई होल्कर का प्राण है और लक्ष्मी बाई की शान है। सनातन धर्म शंकर का संकल्प है, राम की मर्यादा है और कृष्ण की कीर्ति है। सनातन धर्म बजरंग की हुंकार है, राधाजी का प्यार है, मीरा की भक्ति है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से आज गरीबों को पांच लाख रूपए तक का निःशुल्क ईलाज मिल रहा है। मध्यप्रदेश में 3 करोड़ 60 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया जा रहा है। गरीब कल्याण के साथ भाजपा की अनोखी पहल भी प्रदेश में रही। दीनदयाल अंत्योेदय की भावना से रसोई भाजपा की सरकार ने शुरू की और अब तक 2 करोड़ 15 लाख से अधिक लोगों को इस रसोई का लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा मेें भी काम किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल कोे भी आड़े हाथों लिया। इससे पहले सीहोर पहुंची केंद्रीय मंत्री का विधायक सुदेश राय, भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने दिखाई ताकत, किया स्वागत-
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में यात्रा सीहोर भी पहुंची। यहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा नेे जन आशीर्वाद यात्रा की अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अगवानी की। यात्रा के साथ रथ पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोेमर सीहोर पहुंचे। यहां पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया। इस दौरान भाजपा नेता श्री अरोरा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री अरोरा ने जहां अपने सैकड़ों समर्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर ताकत दिखाई तो वहीं उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा का हिस्सा बनकर सीहोरवासियों का अभिवादन भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जनता सेे आशीर्वाद लेने एवं भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का हर जगह भव्य स्वागत-सत्कार भी किया जा रहा है। उन्होंने भी जनता से अपील की है कि वे भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान के कार्योें को देखें और कांग्रेस की सरकार से आंकलन करें। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश एवं सीहोर का जितना विकास किया है, उतना विकास न कभी हुआ था और न ही ऐसी भविष्य में संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीमारू राज्य से बाहर निकालकर मध्यप्रदेश कोे विकासशील राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।

मुस्लिम महासंघ ने की जन आशिर्वाद यात्रा पर फूलों की वर्षा-
सीहोर के गाड़ी अडडा रोड स्थित मंच बनाकर पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष नौशाद खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनाता पार्टी की जन आशिर्वाद यात्रा में चल रहे रथ पर सवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय का फूल वर्षाकर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंत्री शमा पठान, अनीस खान, अजहर बाबा, छोटा पहलवान, नासिर खां, मुख्तार खान, अनीस बाबा, रहीस मियां, आरिफ अली, जाकीर कुरैशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

सवा क्विंटल फूलों की माला पहनाई-
सीहोर जिले के अमलाहा में पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आठ सौ से अधिक गाड़ियों के काफिले से पहुंचे भाजपा नेता डॉ. अजय पटेल के समर्थकों ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का अलग ही अंदाज में सवा क्विंटल फूलों की माला क्रेन से उठवाकर पहनाई। इसके अलावा पांच क्विंटल से अधिक मशीनों के द्वारा फूलों से वर्षा की। इस मौके पर भाजपा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर भाजपा नेता डा. पटेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा शिवराज सिंह चौहान जी सरकार जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां गरीब जनता के लिए किए गए जनकल्याण की योजनाओं की पहुंचाने के लिए जन संपर्क यात्रा निकाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Splňte si sen Neházejte tuby od deodorantů pryč: Stačí vzít nůžky – Sladká lahoda, která nezanechá nikoho lhostejným: příprava voňavého Zahradníci a