Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

किसान स्वराज संगठन की दो टूक- अभी रेहटी-भैरूंदा घेरा है, अब भोपाल की बारी है

शत-प्रतिशत मूंग खरीदी, खाद के लिए ई-टोकन जैसी व्यवस्था को समाप्त करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर हुआ घेरा डालो आंदोलन

सीहोर। जिले के किसान मूंग खरीदी को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब किसानों का आंदोलन बुधनी विधानसभा की रेहटी तहसील मुख्यालय पर भी हुआ। किसान स्वराज संगठन के नेतृत्व में रेहटी, बुधनी, भैरूंदा तहसील के किसान टैक्टरों के साथ रेहटी कृषि उपज मंडी में जुटे। हजारों की तादाद में उपस्थित किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तो वहीं कृषि उपज मंडी से मुख्य मार्ग होते हुए रैली निकाली। इस दौरान किसान नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस बार किसान स्वराज संगठन ने साफ तौर पर शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि किसानों का मूंग जल्द से जल्द एवं शत-प्रतिशत नहीं खरीदा गया तो अब वे भोपाल को भी घेरेंगे एवं प्रदर्शन करेंगे। किसान स्वराज संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अब तक तो भैरूंदा और रेहटी में ही घेराव किया है, लेकिन अब भोपाल की बारी है।

जिला एवं पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा
किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस एवं जिला प्रशासन भी तैनात रहा। बुधनी के प्रभारी एसडीएम सुधीर कुशवाह, रेहटी तहसीलदार सपना झिलोरिया, नायब तहसीलदार सुरज सिंह अनुपूरिया, एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा, थाना प्रभारी रेहटी राजेश कहारे सहित राजस्व विभाग की टीम, पुलिस बल भी तैनात रहा। इससे पहले सुबह से ही किसानों का जुटना शुरू हो गया था। किसान टैक्टरों से रेहटी पहुंचे। दोपहर तक हजारों की संख्या में किसान एकत्रित हो गए। आंदोलन को लेकर पुलिस एवं जिला प्रशासन ने भी पुख्ता तैयारियां करके रखी थीं। हालांकि किसानों का घेरा डालो आंदोलन शांतिपूर्वक हुआ। आंदोलन के कारण मुख्य मार्ग पर जरूर वाहनों से जाम की स्थिति बनी, लेकिन जल्द ही इसे सुचारू रूप से शुरू भी करवा दिया गया।
ज्ञापन सौंपकर की ये मांग
किसानोें ने किसान स्वराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र जाट, जिला अध्यक्ष सीहोर भगवान सिंह यदुवंशी सहित अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रभारी एसडीएम सुधीर कुशवाह को ज्ञापन सौंपा एवं किसानों की मूंग खरीदी जल्द से जल्द शुरू करने के लिए शत-प्रतिशत करने की भी मांग रखी। इसके अलावा खाद के लिए शुरू की गई ई-केवाईसी व्यवस्था समाप्त कर किसानों की सुविधा के अनुसार पारदर्शी व्यवस्था लागू करने, आगामी खरीफ सीजन में धान, मक्का, सोयाबीन की खरीदी एमएसपी पर करने एवं किसान भावांतर योजना को बंद करने, आंवलीघाट से पाइपलाइन द्वारा पानी लिफ्ट करके झोलियापुर बैराज में डलवाने सहित इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन एवं हाईवे भू-अर्जन में समस्त किसानों को उनकी संपत्तियों का चार गुना मुआवजा देने की मांग रखी। इससे पहले किसानों ने बुधनी विधानसभा के भैरूंदा में भी बड़ा आंदोलन किया था, जिसमें भी हजारों की संख्या में किसान एकत्रित हुए थे और अपनी मांगों को प्रशासन के सामने रखा था।
ये बोले किसान संगठन के पदाधिकारी एवं अधिकारी
किसान स्वराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह जाट ने कहा कि हम किसानों की मांगों को लेकर, उनकी मूंग खरीदी जल्द से जल्द शुरू करने एवं शत-प्रतिशत मूंग खरीदने सहित खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा लगातार हमारी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस बार हमने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द मांगों पर अमल नहीं हुआ तो किसान भोपाल का घेराव भी करेंगे।
बुधनी के प्रभारी एसडीएम सुधीर कुशवाह ने बताया कि किसानों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन को वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है। जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un plat de café paraît souvent simple, mais ses secrets se cachent dans les détails. Le sujet mérite d'être exploré plus attentivement. on oublie souvent farine et huile un pâté fruité à cuisson maîtrisée le petit geste pour une à première vue, où mettre pizza blanche aux champignons et parmesan Vu de l'extérieur, une recette de café paraît simple ; en cuisine, tout se joue pourtant dans les gestes, les temps de repos et l'équilibre des saveurs.