
सीहोर। जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम खोखरी स्थित अनब्रेको फैक्ट्री में हादसा हो गया। यहां एक मजदूर की मौत हो गई। बताया गया है कि अनब्रेको फैक्ट्री में नट-बोल्ट, वाशर बनने का कार्य होता है, इस अनब्रेको फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर कार्य करते हैं। बीते दिनों यहां पर 25 साल का आकाश नामक मजदूर मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे एक वाशर अचानक लगा और वो जमीन पर गिर गया फिर उठा ही नहीं। वाशर लगने से उस मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर का नाम आकाश प्रजापति उम्र 24 साल है। इस मामले में ग्राम खोखरी में स्थित अनब्रेको फैक्ट्री ने अभी तक कोई जानकारी अधिकृत रूप से नहीं दी है। अनब्रेको फैक्ट्री के सूत्र बता रहे हैं कि यह मजदूर काम कर रहा था, तभी एक वॉशर उछल कर उसे लगा। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत का कहना है कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात ग्राम खोखरी में स्थित अनब्रेको फैक्ट्री में सरिया गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।