Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सुनिए कलेक्टर एवं एसपी की अपील, जरूर करें अपने मताधिकार का प्रयोग

सीहोर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने जिले के समस्त मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदान कर देश के विकास में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने अपील में कहा कि सभी मतदाता बिना किसी प्रलोभन के स्व-विवेक से 7 और 13 मई को अपने मतदान केन्द्र में पहुंचकर मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने जिले के मतदाताओं से कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में अधिक से अधिक मतदान कर जिलें को नंबर वन बनाएं। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि अपना एवं अपने पड़ोस तथा मोहल्ले के मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदाता के महत्व को बताते हुए प्रेरित करें कि अपने मतदान केन्द्र जाकर मतदान अवश्यक करें। उन्होंने युवा मतदाताओं से कहा है कि जो युवा मतदाता, पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग कर वोट डालेंगे वे सभी मतदान करें और पूरे जिले को सर्वाधिक मतदान करने वाला नंबर वन जिला बनाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में टेंट, कुर्सी तथा पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।
मतदान केंद्र पहुचने पर मतदान दलों का आत्मीय स्वागत
लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण में जिले की दो संसदीय क्षेत्र विदिशा एवं भोपाल के लिए 7 मई को मतदान होगा। मतदान सामग्री लेकर मतदान दल अपने निर्धारित केन्द्रों पर रवाना हो गए हैं। मतदान दलों के मतदान केन्द्र पहुंचने पर दल के सदस्यों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। मतदान दल के सदस्य भी स्वागत सत्कार से अभिभूत हो गए। मतदान केंद्र पहुंचने से पहले मतदान केन्द्रों को रंगोली और तोरणद्वार तथा फूलों तथा गुब्बारों से सजाया गया। स्थानीय कर्मचारी मतदान दलों के सहयोग के लिए पूरी तत्परता और आत्मीयता के साथ उपस्थित हैं। मतदान केंदों में गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा के लिए टेंट, कुर्सी तथा पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pro zdravé a chutné recepty, užitečné tipy a triky a užitečné články o zahradničení, navštivte naše stránky a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje v kuchyni a v zahradě. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátele s našimi užitečnými nápady a návody. Připojte se k nám a začněte zlepšovat svůj životní styl ještě dnes! Jak odstranit skvrnu od bource morušového z oblečení: Trik s prázdnou židlí zachránil stovky vztahů v Recept na gurmánskou svačinu: náklady olivy Jak často byste měli vstávat Jak se starat o Seznamování s rodiči partnera: Jak být rád a Recept na rychlé jídlo: Tabouleh Normalizace funkce vaječníků: hlavní metody Získejte tipy a triky, jak vylepšit svůj každodenní život na našem webu! Navštivte nás pro chutné recepty a inspiraci pro vaření, stejně jako užitečné články o zahradničení a pěstování rostlin. Buďte s námi každý den a objevte nové způsoby, jak si užívat život plný radosti a zdraví!