Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सिद्धपुर की नगरी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, खींचा रथ

सीहोर। सिद्धपुर की नगरी सीहोर एक बार फिर भक्ति-भाव में डूबी नजर आई। इस बार सीहोर नगरवासी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में शामिल हुए तो वहीं उन्होंने भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा एवं पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत, सत्कार हुआ। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों सहित आमजनों ने रथ यात्रा पर फूलों की बारिश भी की। इस बार जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर सीहोर में भी रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा जगदीश मंदिर टाट बाबा परमार पंवार क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में निकाली गई। इस मौके पर शहर के अनेक स्थानों पर रथ में सवार भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलदाऊ का भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ जी का रथ खींचा। रथ को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और प्रतीक के तौर पर रस्सी भी लगाई थी। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पहले छावनी स्थित जगदीश मंदिर में सुबह यहां मौजूद आधा दर्जन से अधिक ब्राह्म्णों ने गर्भगृह से प्रभु को निकाला और भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बड़े भाई बलदाऊ आदि का पूर्ण विधि-विधान से अभिषेक कराया। इसके बाद महाआरती के पश्चात बड़ी संख्या में भजन मंडली द्वारा ढोल-नगाड़े के साथ भगवान करीब तीन किलोमीटर से अधिक भ्रमण पर निकले। रात्रि को शहर के मंडी स्थित श्रीराम मंदिर में विश्राम के बाद भगवान को शनिवार को पुन: शहर के छावनी स्थित जगदीश मंदिर में विराजमान किया जाएगा।
अनेक स्थानों पर बरसाए पुष्प-
जगदीश मंदिर टाट बाबा परमार क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य रथ यात्रा इस साल भी आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। चल समारोह के अध्यक्ष सुरेश गब्बर परमार ने बताया कि दोपहर बारह बजे शहर के छावनी जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हुई। रथ में विराजमान होने वाली भगवान जगदीश, बलदाऊ और सुभद्रा की विशेष मूर्तियां का श्रृंगार किया गया था। रथ यात्रा दोपहर जगदीश मंदिर सब्जी मंडी से शुरू होकर नमक चौराहा, बड़ा बाजार होते हुए शहर के मंडी स्थित बाबा मंदिर पहुंचीं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ जी का रथ खींचा। रथ यात्रा के दौरान राधा कृष्ण की जोड़ी प्रदर्शन करते हुए चल रही थी। इसके साथ ही उज्जैन के कलाकार डमरू और ताशों के साथ आकर्षण का केंद्र थे। समाज के लोग डांडिया खेलते हुए चल रहे थे। ज्ञात रहे कि परमार समाज के राज गुरु 232 मंदिरों के जीर्णोद्धार व अखिल भारतीय धर्म संघ के अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्री 1008 पंडित काशीप्रसाद कटारे की प्रेरणा से इस मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 1961 में परमार समाज ने किया था। इसके बाद से यहां हर साल रथ यात्रा निकाली जा रही है।
हिन्दु उत्सव समिति ने किया जगन्नाथ यात्रा का स्वागत-
परमार क्षत्रीय समाज के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के प्राचीन जगदीश मंदिर से भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा का स्थानीय बड़े बाजार पहुंचने पर हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने सर्वप्रथम भगवान जगन्नाथ का पूजा-अर्चन कर जनमानस के लिए सुख-समृद्धि एवं अच्छी बारिश की कामना की। इस दौरान समिति सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा यात्रा के अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया एवं यात्रा में ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, पुरुषोत्तम मीणा, विवेक राय, अशोक समाधिया, नितेश गुप्ता, दिलीप गांधी, संजय गोयल आदि उपस्थित रहे।
विधायक दंपत्ति ने खींचा भगवान का रथ, बरसाए फूल-
परमार क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई। शहरवासियों को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलदाऊ ने दर्शन दिए। विधायक सुदेश राय और उनकी धर्मपत्नी अरूणा राय ने जगदीश मंदिर पहुंचकर पंडितों के सानिध्य में पूर्ण विधि-विधान से भगवान का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं के साथ विधायक सुदेश राय और अरूणा राय ने भगवान के रथ को रस्सी से खींचा एवं जय जगन्नाथ का जय घोष किया। विधायक दंपत्ति ने चल समारोह अध्यक्ष सुरेश परमार, पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम, शिव परमार, हरीश परमार, दशरथ परमार, देवनारायण परमार को मालाएं पहनाकर स्वागत किया और चल समारोह में शामिल परमार क्षत्रिय समाजजनों श्रद्धालुओं का फूल बरसा कर अभिनंदन किया।
भगवान जगदीश स्वामी सबका कल्याण करें : जसपाल सिंह अरोरा
सीहोर नगर में भगवान जगदीश स्वामी की विशाल रथ यात्रा निकाली गई। इस रथ यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान जगदीश स्वामी का रथ भी खींचा तो वहीं वे रथ यात्रा के साक्षी भी बने। इस मौके पर उन्होंने भगवान जगदीश स्वामी के रथ पर फूलों की वर्षा की तो वहीं भगवान जगदीश स्वामी का पूजन भी किया। भाजपा नेता श्री अरोरा ने कहा कि भगवान जगदीश स्वामी सबका कल्याण करें। वे हम सबके आराध्य हैं और सृष्टि के पालन करता भी हैं। श्री अरोरा ने परमार पंवार क्षत्रिय समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परमार पंवार क्षत्रीय समाज द्वारा नगर में भगवान जगदीश स्वामी की विशाल रथ यात्रा वर्षों से निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आज भी भव्य रथ यात्रा का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बेहद जरूरी है। इससे जहां सनातन धर्म की रक्षा होगी तो वहीं हमारी आने वाली पीढ़ियां भी जागरूक होंगी।
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा भी हुए रथयात्रा में शामिल –
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा सीहोर में परमार समाज द्वारा आयोजित भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा एवं कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर रथयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि भगवान जगदीश स्वामी की यह रथयात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना को भी प्रकट करता है। हम सभी ने सदैव सामाजिक समरसता, परिश्रम और धर्म के मार्ग को अपनाया है। यह एकता हमारे देश की प्रगति में एक मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि धर्म हमें सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ियों को अपनी परंपरा से परिचित कराते हैं। उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए धर्मशाला बनाने हेतु 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की आवश्यकतानुसार एक शासकीय स्वराज भवन बनाने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया जा सके। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा एवं पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, गौरव सन्नी महाजन, पंकज गुप्ता, पंडित दुर्गाप्रसाद कटारे, पंडित मोहितराम पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
रथ यात्रा का स्वागत –
हर साल की तरह इस साल भी भगवान जगदीश की रथ यात्रा शहर के छावनी स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर से निकाली गई। इस मौके पर रथ यात्रा का शहर के नमक चौराहे पर वरिष्ठ समाजसेवी ओम वर्मा, राजेश भूरा यादव सहित अन्य ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सुनील दुबे, ओम प्रकाश बाबा, हर्षदीप, अरुण राय, हरीश आर्य, कमलेश चांडक, भगत सिंह तोमर, दशरथ परमार, रमेश गुप्ता, धर्मेन्द्र रेकवार आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
2025/10/11/913: "Ημέρας Τεχνολογίας και Καινοτομίας: Η Επανάσταση Τίτλος: "Η δεκάδα IQ Το ξεχωριστό ταξίδι των Το Ημερολόγιο της 11ης Οκτωβρίου 2025: Η Διαδρομή 2025/10/11/10-4: Η μέρα της περιπέτειας Η διάσκεψη IQ 10-2 που πραγματοποιήθηκε στις 11 Ο Τίτλος του uri στα Ελληνικά μπορεί να Τίτλος: Ημερομηνία 2025/10/12/5-3 στα ελληνικά 2025/10/12/iq-12: Η εξέλιξη της νοημοσύνης: Τίτλος: Ημερομηνία 12/10/2025 2025/10/12/949: "Ημερομηνία 12 Οκτωβρίου 2025: Το Πρωτοποριακό Ταξίδι Ο Ισχυρισμός IQ-7: Μια ματιά στο μέλλον 2025/10/12/12-2 τίτλος 2025/10/12/958: "Ημερομηνία 12 Οκτωβρίου 2025: Το Ταξίδι 2025/10/12/961: "Ημερομηνία Η εξέλιξη του 97-10: Μια ιστορική Τίτλος: "Το ιστορικό παιχνίδι: 2025/10/12/8-4: "Ημερομηνία 12 Οκτωβρίου 2025: Η Περιπέτεια του Αριθμού 8-4 Το εφευρετικό IQ-4: 2025/10/12/2-iq: "Η Έξυπνη Εκδοχή της 7-2 δια την 12η Οκτωβρίου 2025 2025/10/12/iq-9 - 2025/10/12/iq-3-51: "Αποτελέσματα τεστ 3-51 στις 12 Οκτωβρίου Τίτλος: Η ημέρα 12 Οκτωβρίου 2025: 2025/10/12/iq-9-2 στα ελληνικά Ημερομηνία 12/10/2025: Ο έλεγχος του IQ 5-4 Ημερομηνία 12 Οκτωβρίου 2025: 2025/10/12/iq-10-3: "Έξυπνο 10-3 2025/10/12/6: "Ημερομηνία 12 Οκτωβρίου 2025: Ένας Μοναδικός Μέρα Ημερομηνία 12/10/2025: Η διαδρομή του 2025/10/12/1-iq στα ελληνικά Το IQ-11 της 12 Οκτωβρίου 2025 6-2 Οκτωβρίου 2025: Η Αναμέτρηση Poodle-10: Η τρέχουσα κατάσταση των Τίτλος: "Η εξέλιξη Το IQ-6 στις 12 Οκτωβρίου 2025 5-7 Οκτωβρίου 2025: Ημέρες πλοήγησης και ανακάλυψης 2025/10/12/iq-8: "Τούρμπο 8: Ένας διαφορετικός κόσμος Οκτώβριος 17, 2025: Εισαγωγή στην έξυπνη τεχνολογία Ημερομηνία 12/10/2025: Η πρόβλεψη των γεγονότων από το 95 5 IQ 2: Ένας διαφορετικός Ημερομηνία 12 Οκτωβρίου 2025, Ώρα 6-15 2025/10/13/iq-3-31-2 - "Έξυπνος 3-31-2 Τίτλος: Η μείωση 2025/10/13/10-5: "Δεκέμβριος 2025/10/13/3-19: "Δρομολόγιο