Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन बाद ही होगी, आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, जारी हुए नंबर

सीहोर। जिले के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत और सावधानी भरी खबर है। वर्तमान भू-राजनीतिक स्थितियों और आयात में हो रही बाधाओं को देखते हुए केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रसोई गैस के वितरण को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं।
अब उपभोक्ता अपने पिछले एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बीत जाने के बाद ही अगले सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे। प्रशासन ने साफ किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में तेल कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि गैस की आपूर्ति और मार्केटिंग प्राथमिकता के आधार पर केवल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ही की जाए।
जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक, घबराएं नहीं
जिला आपूर्ति अधिकारी रेशमा भामोर ने आम जनता को आश्वस्त करते हुए कहा है कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आपूर्ति सुचारू रूप से बनी हुई है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है।
शिकायत के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय
गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के निराकरण के लिए जिला एवं अनुभाग स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। ये कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यरत रहेंगे।
अनुभाग अनुसार हेल्प-लाइन नंबर
सीहोर: 8319724737
आष्टा: 9589740860
इछावर: 7354081632
भैरुंदा: 9826396883
बुधनी: 8305622055
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम: 9111568661

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button