Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

माहेश्वरी समाज ने मनाया अन्नकूट महोत्सव

सीहोर। शहर के छावनी स्थित माहेश्वरी भवन में दीपावली के बाद अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर गिरिराज बाबा की आकर्षक झांकी सजाई गई और भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया। भागवत भूषण पंडित हर्षित शास्त्री महाराज ने अपने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। अन्नकूट को प्रकृति के प्रति आभार और भगवान कृष्ण की इंद्र पर विजय का प्रतीक बताते हुए, समाजजनों और क्षेत्रवासियों में छप्पन भोग की प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया।
माहेश्वरी समाज अध्यक्ष योगेश राठी और महिला मंडल अध्यक्ष आभा कासट ने बताया कि इस मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भागवत भूषण पंडित हर्षित शास्त्री महाराज ने अपने सुंदर भजनों की प्रस्तुति से सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। छप्पन भोग लगाने के उपरांत सभी क्षेत्रवासियों और समाजजनों को प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
अन्नकूट का महत्व
समाज के पदाधिकारियों ने अन्नकूट की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का माध्यम है। इसका धार्मिक महत्व भी है, क्योंकि यह भगवान श्रीकृष्ण की इंद्र पर विजय का प्रतीक है। मान्यता है कि इस पर्व को मनाने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, यह बदलते मौसम में शरीर को ऊर्जा और प्रतिरक्षा प्रदान करने वाला स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन प्रदान करता है। कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और आशीष गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहे। माहेश्वरी समाज अध्यक्ष योगेश राठी, महिला मंडल अध्यक्ष आभा कासट और अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहकर धर्मलाभ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button