Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

जिला अस्पताल में गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश, एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने मरीजों के परिजनों को दिलाई शपथ, बांटा भोजन

सीहोर। जिला चिकित्सालय में रविवार को जन जागरूकता और सामाजिक सेवा की एक अनूठी पहल देखने को मिली। नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत अस्पताल परिसर में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस प्रशासन और सामाजिक संस्था संडे के सुकून की टीम के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना उपस्थित रहीं।
नशा पूरे परिवार को तबाह करता है
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से बात की। एसपी सक्सेना ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो न केवल इंसान को अंदर से खोखला कर देती है, बल्कि उसके पूरे परिवार और उज्ज्वल भविष्य को भी गर्त में धकेल देती है। एक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए हर नागरिक का नशामुक्त होना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी से नशे से पूरी तरह दूरी बनाए रखने की भावुक अपील की और समझाइश दी।

पुलिस अधिकारियों ने परोसा भोजन
संबोधन के पश्चात परिसर में मौजूद सभी लोगों को जीवन में कभी नशा न करने और दूसरों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का सामूहिक संकल्प दिलाकर शपथ दिलाई गई। जागरूकता कार्यक्रम के समापन पर संडे के सुकून टीम के सौजन्य से पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को आत्मीयता के साथ भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पूजा शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेन्द्र यादव, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव, सूबेदार प्राची राजपूत, महिला सेल की पूरी टीम, जिला चिकित्सालय के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी तथा संडे का सुकून संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button