Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

चित्रकूट में बाढ़ प्रभावितों के लिए आगे आए विधायक, भेजेंगे राहत सामग्री

सीहोर। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ ने तबाही का जो मंजर छोड़ा है, उससे हजारों जिंदगियां प्रभावित हुई हैं। बेघर और जरूरतमंद लोगों के इस दर्द को बांटने के लिए सीहोर से मदद का हाथ आगे बढ़ा है। विधायक सुदेश राय ने मानवीय आधार पर संवेदनशीलता दिखाते हुए गुरुवार को प्रथम चरण में सीहोर से राहत सामग्री से भरा एक विशाल ट्रक चित्रकूट के लिए रवाना करने का फैसला किया है।
चित्रकूट प्रशासन से सीधी चर्चा कर मैदानी जरूरतों का आकलन किया गया। विधायक सुदेश राय के निर्देश पर पीडि़तों की तात्कालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किट तैयार की गई है। इस ट्रक में 2000 साडिय़ां, 1000 लोअर व टी-शर्ट, 800 कंबल और 1000 चटाइयों सहित अन्य अत्यंत आवश्यक दैनिक उपयोग का सामान भेजा जा रहा है।
बेघर हुए हजारों लोग
बता दें मंदाकिनी के उफान से चित्रकूट में सैकड़ों मकान, दुकानें, सडक़ें, पुल-पुलिया और बिजली के खंभे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस भीषण प्राकृतिक आपदा ने बुजुर्गों, महिलाओं और मासूम बच्चों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर कर दिया है।
सरकारी प्रयासों के साथ समाज का आगे आना भी जरूरी
इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार, पुलिस व प्रशासनिक टीमें चित्रकूट में लगातार बचाव और राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। लेकिन संकट के इस समय में समाज के हर वर्ग को आगे आकर हाथ बटाना चाहिए। उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सामथ्र्य के अनुसार आगे आएं और चित्रकूट के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button