Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

MP : अब लाडली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर शुरू होगी “लाडली बहना योजना”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा

सीहोर। मध्यप्रदेश में चल रही लाडली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर अब लाडली बहना योजना भी शुरू होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में नर्मदा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। इसके तहत योजना के दायरे में आने वाली महिलाओं को, बहनों को एक हजार रुपए की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस प्रकार लाडली बेटियों के लिए प्रदेश सरकार लाडली लक्ष्मी योजना चला रही है। उसी प्रकार अब लाडली बहना योजना भी प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बालिकाओं और प्रदेश की जनता के सर्वागीण विकास के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही हैं। अब प्रदेश की बहनों को और सशक्त करने के लिए यह योजना प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना से मेरी वे सभी बहने चाहे वह किसी भी पंथ, जाति, सम्प्रदाय से होंगी, उन्हें समानता के साथ लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत एक हजार रूपए प्रति महीने सभी बहनों के खाते में डाले जाएंगे। वे सभी बहने जिनका परिवार आयकर नहीं देता है और जो गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार से आती है, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह योजना प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि महिला पहले से भी किसी योजना से लाभान्वित है, तो उन्हें भी इस योजना में लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनें सशक्त होंगी, तो परिवार सशक्त होगा और परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा। इसके साथ ही जब समाज सशक्त होगा तो हमारा मध्यप्रदेश भी सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रदेश सरकार की एक अद्भुत पहल है, जो बहनों की जिंदगी को और बेहतर बनाने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही योजना के तहत आवेदन प्रारंभ किए जाएंगे और महिलाओं को लाभान्वित करना प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहनों के मान सम्मान का हमेशा ध्यान रखा जाएगा और उन्हें बुरी नजर से देखने वालों के विरुद्ध प्रदेश सरकार सख्त कार्यवाही करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुधनी के सभी नगरवासियों को नर्मदा जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस नर्मदा जयंती मां नर्मदा से प्रार्थना है कि वह ऐसे ही कृपा की वर्षा करती रहे, ताकि मैं अपनी जनता की निरंतर सेवा कर सकूं और जनता के सभी दुख-दर्द को खत्म कर उन्हें आगे बढ़ा सकूं। उन्होंने कहा कि नर्मदा मैया प्रदेश के सभी नागरिकों को खुशहाल रखें, उनके घर में सुख समृद्धि बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगरवासी वर्ष में एक बार जन्मदिन के अवसर पर एक वृक्ष जरूर लगाएं। पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाना बहुत आवश्यक है। इसलिए सभी लोग आवश्यक रूप से पेड़ लगाएं। इसके साथ ही बुधनी को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए सभी नगरवासी सहयोग करें। उन्होंने नागरिकों से बिजली एवं पानी बचाने तथा नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री एवं साधना सिंह ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, बुधनी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता मालवीय, राजेश पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Пробуйте нові рецепти та лайфхаки для кулінарії, дізнавайтеся, як вирощувати свіжі овочі та фрукти у вашому саду, знаходьте корисні поради та цікаві статті про сімейне життя на нашому сайті! 2025.10.18. Az állat kiválasztása: 2025.10.18. Egyszerű teszt 2025/10/18 Kéremes saláta uborkával és kukoricával eredeti receptje 2025/10/18 - A macskák megfázhatak az emberektől? Állatorvosok elmagyaráztak a Hogyan lehet tudni, hogy elegendő C-vitamint 5 лайфхаков для улучшения вашей кулинарии: удивительные венгерские рецепты, советы по приготовлению и хранению продуктов, полезные кулинарные приемы. Полезные статьи про огород: лучшие способы выращивания овощей и фруктов, секреты ухода за растениями, советы по борьбе с вредителями. Поделитесь своими собственными лайфхаками с нами!