Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

जब नर्मदा जयंती पर मनाया गया यहां का गौरव दिवस, सीएम शिवराज ने दिया ये तोहफा

सीहोर। नर्मदा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह ग्राम जैत का गौरव दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी के साथ ग्रह ग्राम जैत पहुंचे। उन्होंने यहां खेड़ामाता के दर्शन किए तो वहीं गौरव दिवस के अवसर पर ग्राम वासियों को कई सौगात देते हुए कई तोहफे भी दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन्म-भूमि का कर्ज उतारना हम सबका कर्त्तव्य है। अपने गाँव, अपनी माटी को न भूलें। वर्ष में एक बार अपने गाँव अवश्य जाएं। अपने गाँव के बुजुर्गों का चाहे वे गरीब हो या अमीर, पैर छूकर आशीर्वाद अवश्य लें। आज मैं परिवार सहित अपने गाँव का गौरव दिवस मनाने आया हूं। इसका संदेश यह है कि जब एक मुख्यमंत्री यह कर सकता है, तो आप क्यों नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री सपरिवार अपने गृह ग्राम जैत के गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम की प्रतिभाओं का सम्मान किया, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया, मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही गाँव वालों को नशामुक्ति, पेड़ लगाने, बेटियों का सम्मान करने, अपने गाँव को स्वच्छ और सुन्दर बनाने तथा बिजली, पानी बचाने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व-सहायता समूह की बहनों को आजीविका एक्सप्रेस और लैपटॉप प्रदान किए। उन्होंने गौरव दिवस के उपलक्ष्य में हुई नौका दौड़ सहित अन्य खेल गतिविधियों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूँ माँ नर्मदा और अपने गाँव जैत की कृपा से हूँ। जो कुछ मैंने सीखा जैत की माटी से सीखा। गाँव से जुड़ी कई पुरानी यादें याद आ रही हैं। मैं तैरकर नर्मदा पार जाया करता था, कछार पर घंटों ध्यान लगाता था। गाँव में सुबह उठकर सब बच्चे पानी भरते थे और वहां के देवी-देवताओं पर चढ़ाते थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज ग्राम जैत के गौरव दिवस समरोह में बाहर से आए सभी व्यक्ति हमारे मेहमान हैं। मैं कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित सभी का स्वागत करता हूं। प्रदेश में ग्राम, नगर के गौरव दिवस मनाने की परम्परा इसीलिए प्रारंभ की गई है कि हम अपने गाँव, नगर को न भूलें, इनसे निरंतर जुड़े रहें और उनकी प्रगति और विकास में पूरा योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं का पूरा योगदान रहता है। मेरी पत्नी साधना सिंह मेरे हर कार्य में पूरा साथ देती हैं। बहन-बेटियों की इज्जत करना और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना हम सभी का कर्त्तव्य है। प्रदेश में बेटियों का सर्वोच्च सम्मान है, उनके साथ दुराचार करने वालों के विरूद्ध फाँसी की सजा का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गाँव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। गाँव में कम्पोजिट पंचायत भवन बनाया जाएगा, जिसमें स्व-सहायता समूह की बहनों को बैठने के लिए स्थान, रूरल मार्ट, एटीएम, बीसी कक्ष आदि होंगे। उन्होंने जैत में स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व-सहायता समूह से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है हर बहन की आमदनी कम से कम 10 हजार रूपए प्रतिमाह हो। गौरव दिवस समारोह में सांसद रमाकांत भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा कि जैत के लाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न केवल जैत का बल्कि पूरे प्रदेश का नक्शा बदल दिया है। उनकी प्राथमिकता गरीबों का कल्याण, किसानों का हित, युवाओं को रोजगार बेटियों को संरक्षण और शिक्षा के साथ प्रदेश का चहुँमुखी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री के प्रयासों ने आज मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बना दिया।

मुख्यमंत्री ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर नागरिकों के सुख समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदा जयंती के अवसर पर अपने गृह ग्राम जैत पहुंचे। मुख्यमंत्री के यहां पहुचने पर ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सर्वप्रथम उन्होंने खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जैत गांव के जन्मदिन को गौरव दिवस के रूप में मनाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ ग्राम जैत में मां शारदा स्वसहायता समूह को “ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस” की चाबी सौंपकर उसका शुभारंभ किया। यह वाहन 6 लाख 30 हजार रूपए की राशि से क्रय किया गया है। यह ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस वाहन डोबी, सरदारनगर, जैत, आमोन, खितवई तथा बकतरा के आंतरिक मार्गों से ग्रामीण यात्रियों को लाने एवं लेजाने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने मां शारदा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष कुंती विश्वकर्मा, सचिव रामबाई को वाहन की चाबी प्रदान की।

नर्मदा जी की आरती व पूजा अर्चना की –


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं साधना सिंह ने नर्मदा जयंती के अवसर पर ग्राम जैत पहुँचकर माँ नर्मदा की आरती और पूजन अर्चना किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ नर्मदा से सबकी खुशहाली और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने नौका प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। प्रतियोगिता में 11 नौकाओं में 22 लोग शामिल हुए।

आनंद उत्सव में विजेताओं को किया पुरस्कृत-
आनन्द उत्सव कार्यक्रम के तहत ग्राम जैत में विभिन्न खेल प्रतियोगिताए आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंच पर शील्ड एवं मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खेल प्रतियोगिताओं में नौका दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राहुल एवं रवि केवट 31 हजार रुपए की राशि एवं शील्ड, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर प्रीतम कहार को 21 हजार रुपए एवं शील्ड तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने पर बाली एवं बसंत को 11 हजार रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की।
इसी प्रकार पुरुष रस्साकशी में जैत के कप्तान शशांक चौहान तथा महिला रस्साकस्सी में जैत हायर सेकेंडरी स्कूल की पल्लवी चौहान को पुरस्कार प्रदान किया। कबड्डी जूनियर बालक में मछवाई के बालक आकाश चौहान को तथा सीनियर में बालिका लक्ष्मी केवट को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान किया। कबड्डी सीनियर में बालिका वर्ग में जैत की कप्तान अंकिता चौहान को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र तथा खो-खो में बालक वर्ग में कप्तान ऋषि चौहान एवं बालिका वर्ग में अंतरा चौहान को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं कुमारी निकिता स्वामी, निधि चौहान, प्राची चौहान, गौरव चौहान को पुरूस्कार प्रदान किया। इस दौरान धनराज सोलंकी, योगेंद्र नामदेव, जितेंद्र सिंह, सलमा बी, मां शारदा स्वसहायता समूह से कुंती विश्वकर्मा तथा प्रियंका नामदेव को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में स्वसहायता समूह की रानू ने कहा कि पहले हम गांव की महिलाएं केवल चौका चूल्हा तक ही सीमित थी। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमें रोजगार करने के लिए प्रेरित किया और स्व सहायता समूहों के माध्यम से आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में साधना सिंह, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा, ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, बुधनी जनपद अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.