Newsमध्य प्रदेश

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर का पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया स्वागत

सीहोर। नगर पालिका परिषद् सीहोर के अध्यक्ष प्रिन्स राठौर का जन्मदिन पालिका के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उल्लासपूर्वक समारोह आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री राठौर का नगर पालिका सीहोर के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया तत्पश्चात् जन्मदिन का केक नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित कर्मचारियों को अपने परिवार का ही अंग बताते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि सभी कर्मचारी मेरे अपने है। मैं अपने कार्यकाल में कर्मचारियों द्वारा किये जाने वाले कार्यों से अभीभूत हूं तथा आश्वस्त करता हूं कि कर्मचारियों की जो भी समस्याए होगी उनका निराकरण एवं कर्मचारियों के हितों का ध्यान जावेगा।
जन्मदिन के कार्यक्रम में उपाध्यक्ष, पार्षदगण, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र कुमार दीक्षित, कार्यपालन यंत्री रमेश कुमार वर्मा, नगर पालिका कर्मचारी संघ सीहोर के जिलाध्यक्ष संजय शुक्ला, इकाई अध्यक्ष भगवानदास राजपूत, विष्णुप्रसाद मीना सहायक लेखाधिकारी, योगेश कुमार राठी लेखापाल, कार्यकारिणी सदस्य टीकमचन्द्र अग्रवाल, कमोद सिंह, आनन्द कुशवाह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, बाबूलाल वर्मा, चन्द्रप्रकाश राठौर, हरीश सोलंकी, स्वदेश विश्वकर्मा, वैभव लोवानिया, राजसिंह, जितेन्द्र नाथ, अनुभव सिंह बैस, प्रभात महेश्वरी, अनूप सिसौदिया, दानिश कुरैशी, हरीश राठौर, सपना मालवीय, हरिसिंह, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button