
सीहोर। दिगंबर जैन समाज के प्रसिद्ध संत अक्षय सागरजी महाराज का सीहोर में आगमन हुआ। इस दौरान जैन समाज सहित अन्य श्रद्धालुओं ने उनकी भव्य अगवानी की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उनकी भव्य अगवानी की। इस दौरान श्री अरोरा ने उनके चरणों में श्रीफल भी अर्पित किया।
दिगंबर जैन संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्य विद्यासागरजी महाराज एवं समय सागरजी महाराज के परम शिष्य मुनिश्री अक्षय सागरजी महाराज का सीहोर में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं भक्ति भाव से ओतप्रोत हो पिपल्यामीरा से विहार पदयात्रा में शामिल होकर जय घोष के साथ भजन-कीर्तन करते हुए चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्थित ब्रह्मपुरी पहुंचे। यहां पर मुनिश्री अक्षय सागरजी महाराज ने चिंतामणि पारसनाथ भगवान की प्रतिमा के दर्शन कर आराधना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा-भक्ति के साथ पद प्रक्षालन कर वंदना, आरती की एवं मंगल प्रवेश पर भक्ति में लीन हो हर्षोल्लास अगवानी कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ पारंपरिक वस्त्र धारण किए। महिलाएं केसरिया रंग की पोशाक एवं पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो, विश्व का कल्याण अहिंसा से हो सकता है, का भी संदेश दिया गया। शोभायात्रा में वीर सेवा दल के बालकों के दिव्य घोष ने समां बांधा। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया तो वहीं श्रद्धालुओं ने मुनिश्री के पद प्रक्षालन कर आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर छावनी पहुंची। यहां पर सकल जैन समाज, दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट समिति, महिला मंडल, युवकों के संगठन श्री वर्धमान सेवा समिति, वीर सेवा दल एवं अन्य युवक संगठनों के सदस्य, मंदिरों के पदाधिकारी, समाज के प्रवक्ता विमल जैन ने श्रीफल भेंटकर चतुर्मास के लिए पुन: अनुनय-विनय के साथ आग्रह किया। मंगलाचरण का गायन प्रतिभा जैन ने किया। जैन समाज अध्यक्ष अजय जैन ने नगर के प्राचीन मंदिर और समाज के उत्कृष्ट धार्मिक अनुष्ठान पर विस्तार से बताया। संचालन महामंत्री अशोक कुमार जैन ने किया। उपाध्यक्ष देवचन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष विमल कुमार जैन ने भी विचार व्यक्त किए।
हमारे वंशजों ने वैभव का त्यागकर कठिन तपस्या की : अक्षय सागरजी महाराज
भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने की अगवानी-