Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर पहुंचे मुनिश्री अक्षय सागरजी महाराज, हुई भव्य अगवानी, होगा चतुर्मास

- वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा सहित श्रद्धालुओं ने भी किया स्वागत, सत्कार

सीहोर। दिगंबर जैन समाज के प्रसिद्ध संत अक्षय सागरजी महाराज का सीहोर में आगमन हुआ। इस दौरान जैन समाज सहित अन्य श्रद्धालुओं ने उनकी भव्य अगवानी की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उनकी भव्य अगवानी की। इस दौरान श्री अरोरा ने उनके चरणों में श्रीफल भी अर्पित किया।
दिगंबर जैन संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्य विद्यासागरजी महाराज एवं समय सागरजी महाराज के परम शिष्य मुनिश्री अक्षय सागरजी महाराज का सीहोर में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं भक्ति भाव से ओतप्रोत हो पिपल्यामीरा से विहार पदयात्रा में शामिल होकर जय घोष के साथ भजन-कीर्तन करते हुए चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्थित ब्रह्मपुरी पहुंचे। यहां पर मुनिश्री अक्षय सागरजी महाराज ने चिंतामणि पारसनाथ भगवान की प्रतिमा के दर्शन कर आराधना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा-भक्ति के साथ पद प्रक्षालन कर वंदना, आरती की एवं मंगल प्रवेश पर भक्ति में लीन हो हर्षोल्लास अगवानी कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ पारंपरिक वस्त्र धारण किए। महिलाएं केसरिया रंग की पोशाक एवं पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो, विश्व का कल्याण अहिंसा से हो सकता है, का भी संदेश दिया गया। शोभायात्रा में वीर सेवा दल के बालकों के दिव्य घोष ने समां बांधा। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया तो वहीं श्रद्धालुओं ने मुनिश्री के पद प्रक्षालन कर आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर छावनी पहुंची। यहां पर सकल जैन समाज, दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट समिति, महिला मंडल, युवकों के संगठन श्री वर्धमान सेवा समिति, वीर सेवा दल एवं अन्य युवक संगठनों के सदस्य, मंदिरों के पदाधिकारी, समाज के प्रवक्ता विमल जैन ने श्रीफल भेंटकर चतुर्मास के लिए पुन: अनुनय-विनय के साथ आग्रह किया। मंगलाचरण का गायन प्रतिभा जैन ने किया। जैन समाज अध्यक्ष अजय जैन ने नगर के प्राचीन मंदिर और समाज के उत्कृष्ट धार्मिक अनुष्ठान पर विस्तार से बताया। संचालन महामंत्री अशोक कुमार जैन ने किया। उपाध्यक्ष देवचन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष विमल कुमार जैन ने भी विचार व्यक्त किए।
हमारे वंशजों ने वैभव का त्यागकर कठिन तपस्या की : अक्षय सागरजी महाराज
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री अक्षय सागरजी महाराज ने बताया कि हमारे वंशज 24 तीर्थकरों ने राजपाट, वैभव का त्याग कर, अहिंसा धर्म में लीन होकर, चिंतन करते हुए कठिन से कठिन तप-तपस्या से मोक्ष प्राप्त किया। उनका हम गर्भ कल्याणक से लेकर मोक्ष कल्याणक पावन पर्व के रूप में श्रद्धा और भक्ति से मनाकर प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने बताया कि क्षणभर में कैसे प्रत्येक जीव की रक्षा, जीव दया, आत्मा के कल्याण के लिए वीतरागी वैराग्य मोक्ष गए। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जिनका साम्राज्य सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक था। मान-सम्मान, वैभव का त्याग कर, वीतरागी, वैराग्य की ओर चल पड़े। वर्षों तप तपस्या कर मोक्ष प्राप्त किया यह जैन धर्म दर्शन है। संध्या को मुनिश्री के सानिध्य में गुरु भक्ति संगीत मय भजन कीर्तन भी हुआ।
भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने की अगवानी-
दिगंबर जैन समाज के प्रसिद्ध संत अक्षय सागरजी महाराज का सीहोर में आगमन हुआ है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उनकी भव्य अगवानी की। इस दौरान श्री अरोरा ने उनके चरणों में श्रीफल भी अर्पित किया। श्री अरोरा ने कहा कि दिगंबर जैन समाज के प्रसिद्ध संत अक्षय सागरजी महाराज का सीहोर में आगमन हुआ है। वे सीहोर में ही चतुर्मास करेंगे। इस दौरान उनके प्रवचन होंगे तो वहीं धार्मिक शिक्षण, गुरूभक्ति भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिद्धपुर की नगरी सीहोर में इस समय धार्मिक वातावरण बना हुआ है। एक तरफ सीहोर की धरती पर प्रसिद्ध संत अक्षय सागरजी महाराज का आगमन हुआ है तो वहीं कुबेरेश्वर धाम में भी गुरूपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा ने नगरवासियों सहित क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वे सीहोर नगर में पधारे प्रसिद्ध संत अक्षय सागरजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें तो वहीं कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर कथा का श्रवण भी करें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं। इस दौरान जसपाल सिंह अरोरा मित्रमंडल एवं उनके समर्थक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
2025/10/11/913: "Ημέρας Τεχνολογίας και Καινοτομίας: Η Επανάσταση Τίτλος: "Η δεκάδα IQ Το ξεχωριστό ταξίδι των Το Ημερολόγιο της 11ης Οκτωβρίου 2025: Η Διαδρομή 2025/10/11/10-4: Η μέρα της περιπέτειας Η διάσκεψη IQ 10-2 που πραγματοποιήθηκε στις 11 Ο Τίτλος του uri στα Ελληνικά μπορεί να Τίτλος: Ημερομηνία 2025/10/12/5-3 στα ελληνικά 2025/10/12/iq-12: Η εξέλιξη της νοημοσύνης: Τίτλος: Ημερομηνία 12/10/2025 2025/10/12/949: "Ημερομηνία 12 Οκτωβρίου 2025: Το Πρωτοποριακό Ταξίδι Ο Ισχυρισμός IQ-7: Μια ματιά στο μέλλον 2025/10/12/12-2 τίτλος 2025/10/12/958: "Ημερομηνία 12 Οκτωβρίου 2025: Το Ταξίδι 2025/10/12/961: "Ημερομηνία Η εξέλιξη του 97-10: Μια ιστορική Τίτλος: "Το ιστορικό παιχνίδι: 2025/10/12/8-4: "Ημερομηνία 12 Οκτωβρίου 2025: Η Περιπέτεια του Αριθμού 8-4 Το εφευρετικό IQ-4: 2025/10/12/2-iq: "Η Έξυπνη Εκδοχή της 7-2 δια την 12η Οκτωβρίου 2025 2025/10/12/iq-9 - 2025/10/12/iq-3-51: "Αποτελέσματα τεστ 3-51 στις 12 Οκτωβρίου Τίτλος: Η ημέρα 12 Οκτωβρίου 2025: 2025/10/12/iq-9-2 στα ελληνικά Ημερομηνία 12/10/2025: Ο έλεγχος του IQ 5-4 Ημερομηνία 12 Οκτωβρίου 2025: 2025/10/12/iq-10-3: "Έξυπνο 10-3 2025/10/12/6: "Ημερομηνία 12 Οκτωβρίου 2025: Ένας Μοναδικός Μέρα Ημερομηνία 12/10/2025: Η διαδρομή του 2025/10/12/1-iq στα ελληνικά Το IQ-11 της 12 Οκτωβρίου 2025 6-2 Οκτωβρίου 2025: Η Αναμέτρηση Poodle-10: Η τρέχουσα κατάσταση των Τίτλος: "Η εξέλιξη Το IQ-6 στις 12 Οκτωβρίου 2025 5-7 Οκτωβρίου 2025: Ημέρες πλοήγησης και ανακάλυψης 2025/10/12/iq-8: "Τούρμπο 8: Ένας διαφορετικός κόσμος Οκτώβριος 17, 2025: Εισαγωγή στην έξυπνη τεχνολογία Ημερομηνία 12/10/2025: Η πρόβλεψη των γεγονότων από το 95 5 IQ 2: Ένας διαφορετικός Ημερομηνία 12 Οκτωβρίου 2025, Ώρα 6-15 2025/10/13/iq-3-31-2 - "Έξυπνος 3-31-2 Τίτλος: Η μείωση 2025/10/13/10-5: "Δεκέμβριος 2025/10/13/3-19: "Δρομολόγιο