Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कातिल देवर और कलयुगी पत्नी गिरफ्तार, कोतवाली में आरोपियों को मारने दौड़े गुस्साए लोग, पुलिस ने बमुश्किल बचाया

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पचामा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी देवर धर्मेंद्र मालवीय और कलयुगी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन जैसे ही पुलिस दोनों आरोपियों को पकडक़र कोतवाली थाने लाई, वहां मौजूद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों को मारने दौड़ी। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को बचाकर कोतवाली में अंदर ले गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून को फरियादी गुलाब मालवीय द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे भांजे बबलू की पत्नी विद्या 5-6 दिन पहले प्रताप निवासी बारवाखेड़ी के साथ चली गई थीं तो आज मेरे भांजे ने मुझसे कहा कि मैं अपने पैसे विद्या के खाते में डालता था, जो आज वह पैसे निकलवाने बैंक आई है तो हम दोनों साथ में बैंक गए और विद्या को पैसे निकालने से मना किया तो वे लोग हमारे साथ में विवाद करने लगे तो बैंक वालों ने हमें वहां से निकाल दिया, तब विद्या के साथ आए प्रताप के भाई धर्मेंद्र व रितेश हमारे साथ विवाद कर गाली गलौज करने लगे, इतने में धर्मेंद्र ने अपने पास रखा चाकू निकालकर मेरे भांजे बबलू के पेट में मार दिया, जिससे बबलू वहीं गिर पड़ा और यह लोग वहां से भाग गए, हम बबलू को अस्पताल लाये, वहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिनंदना शर्मा सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव को थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल आरोपी गिरफ्तार कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने टीम लगाकर प्रकरण मे घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र तथा बिलकिसगंज पुलिस की सहायता से उक्त आरोपी को पकडऩे में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों धर्मेंद्र मालवीय पिता गंगाराम मालवीय निवासी बारवा खेड़ी, विद्या मालवीय पति बबलू मालवीय निवासी ग्राम थाना कल हाल निवासी बारवाखेड़ी, रितेश माली पिता रंजीत मालवीय निवासी ग्राम फूलमोगरा थाना बिलकिसगंज को गिरफ्तार किया गया है।
प्रेम प्रसंग का है मामला
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया घटना का कारण प्रेम प्रसंग होना प्रतीत होता है, मृतक के परिजनों द्वारा बताएं अनुसार मृतक बबलू की पत्नी विद्या का बारवाखेड़ी निवासी प्रताप से प्रेम प्रसंग थाए जिसके चलते विद्या बबलू को छोडक़र प्रशांत के साथ रहने लगी थी, इसके बाद विद्या के खाते से पैसे निकालने की बात पर से दोनों पक्षों में विवाद हुआ और घटना घटित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button