Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

न्यू अथर फाउंडेशन ने 200 से अधिक बच्चों को बांटे उपहार

सीहोर। रोशनी और उत्साह के महापर्व दीपावली की असली खुशी जरूरतमंदों के साथ बांटने के उद्देश्य से न्यू अथर फाउंडेशन ने शहर के इंदिरा नगर में एक बेहद सराहनीय पहल की है। संस्था की ओर से यहाँ एक विशेष उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक बच्चों को दीपावली के उपहार भेंट किए गए। जैसे ही बच्चों के हाथों में उपहार पहुंचे्र उनके चेहरों पर आई खुशी और मुस्कान ने पूरे माहौल को बेहद खास बना दिया।
इस सामाजिक और सेवाभावी कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में अरुणा सुदेश राय, डॉ. गगन नामदेव और समाजसेवी अजय राय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी अतिथियों ने न्यू अथर फाउंडेशन की पूरी टीम के साथ मिलकर बच्चों को अपने हाथों से उपहार बांटे और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। अतिथियों ने बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया, जिससे बच्चों का जोश और भी बढ़ गया।
समाज के हर वर्ग तक पहुंचे त्योहार की खुशियां
आयोजकों ने इस पहल के पीछे के उद्देश्य को साझा करते हुए बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य मकसद दीपावली के पर्व की वास्तविक खुशियों को समाज के हर वर्गए विशेषकर उन बच्चों तक पहुंचाना है, जो अपनों के बीच त्योहार मनाने के लिए सीमित संसाधन रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button