Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

आर्य समाज की नई जिला कार्यकारिणी का गठन, आचार्य विजय राठौर जिला प्रभारी और संदीप आर्य सह प्रभारी बने

सीहोर। मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के मार्गदर्शन में सीहोर जिले में आर्य समाज की नवीन कार्यकारिणी का आधिकारिक गठन कर दिया गया है। यह गठन सभा के प्रधान प्रकाश आर्य, महामंत्री अतुल वर्मा, संभागीय उपप्रधान दिनेश वाजपेई और संभागीय उपमंत्री अमर प्रकाश सक्सेना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ है।
नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनसे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है। नई जिला कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनमें जिला प्रभारी आचार्य विजय राठौर, जिला सह प्रभारी पुरोहित संदीप आर्य, जिला प्रचार मंत्री आर्य भरत मुकाती, जिला कार्यालय मंत्री हर्ष राठौर, जिला बौद्धिक अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश झलावाया, जिला मीडिया प्रभारी संतोष सिंह आर्य को बनाया गया है।
तहसीलवार नई जिम्मेदारियां
बुधनी: लखन लाल राठौर प्रभारी, सृष्टि आर्या सह प्रभारी
आष्टा: मुकेश कुमार आर्य प्रभारी, सुनील कुमार आर्य सह प्रभारी, राम सिंह आर्य प्रचार मंत्री
जावर: बाबू लाल सोनी प्रभारी, कोक आर्य सह प्रभारी, मोहन भावसार प्रचार मंत्री
सीहोर: श्याम बाबू विश्वकर्मा प्रभारी, अभिलेख वर्मा सह प्रभारी
इछावर: राजपाल परमार प्रभारी, अरविंद राठौर सह प्रभारी
दौराहा: रमेश वर्मा प्रभारी, चन्दर मंडलोई सह प्रभारी, महेश राजपूत प्रचार मंत्री
श्यामपुर: अजय साहू प्रभारी, बंटी कुशवाह सह प्रभारी, रामबाबू जाट प्रचार मंत्री
भेरूंदा: आर्य सुमन शास्त्री प्रभारी, रामबाबू आर्य सह प्रभारी, लोकेश नागर प्रचार मंत्री
रेहटी: शिवराज शास्त्री प्रभारी, अनिरुद्ध आर्य सह प्रभारी
ग्रामीण सीहोर: द्वारका प्रसाद वर्मा प्रभारी, डॉ. जगदीश वर्मा सह प्रभारी
वरिष्ठ जनों का संरक्षक मंडल गठित
संगठन को निरंतर उचित मार्गदर्शन देने के लिए एक मजबूत संरक्षक मंडल बनाया गया है। इसमें डॉ. राजेंद्र कसौटिया, पुष्पलता राठौर, डॉ. राधेश्याम नरोलिया, जितेंद्र चौरसिया, हेमंत कुशवाह, पं. जगदीश दुबे, डॉ. राजमल मनोरिया, विजय कुलश्रेष्ठ, सूर्यकांत आर्य, अरुण राठौर, हेमंत कुशवाहा, दीपक आर्य और सुंदर लाल राठौर सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य और वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button