Newsदेशलाइफस्टाइल

अब चांद पर 20 ​दिन गहरी नींद में आराम करेगा रोवर प्रज्ञान, 22 सितंबर को जागेगा

चांद के दक्षिणी हिस्से में अब रहेगी रात, ठंड से बचाने में जुटे हैं वैज्ञानिक

बेंगलूरु। चांद पर गए हमारे रोवर प्रज्ञान ने अपना काम पूरा कर लिया है। चांद पर दक्षिणी हिस्से में अब रात रहेगी, जिससे यहां का तापमान तेजी से गिरेगा। रोवर को इसी से बचाने के लिए स्लीप मोड में डाला गया है। इसमें लगे दोनों पेलोड APXS और LIBS अब बंद हैं। इन पेलोड से डेटा लैंडर के जरिए पृथ्वी तक पहुंचा दिया गया है।

पूरी तरह चार्ज है बैटरी
बैटरी भी पूरी तरह चार्ज है। रोवर को ऐसी दिशा में रखा गया है कि 22 सितंबर 2023 को जब चांद पर अगला सूर्योदय होगा तो सूर्य का प्रकाश सौर पैनलों पर पड़े। इसके रिसीवर को भी चालू रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि 22 सितंबर को ये फिर से काम करना शुरू करेगा।

14 दिन का है मिशन
चंद्रयान-3 मिशन 14 दिनों का ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्रमा पर 14 दिन तक रात और 14 दिन तक उजाला रहता है। रोवर-लैंडर सूर्य की रोशनी में तो पावर जनरेट कर सकते हैं, लेकिन रात होने पर पावर जनरेशन प्रोसेस रुक जाएगी। पावर जनरेशन नहीं होगा तो इलेक्ट्रॉनिक्स भयंकर ठंड को झेल नहीं पाएंगे और खराब हो जाएंगे।

रोवर ने तय की 100 मीटर की दूरी
इससे पहले दिन में इसरो ने बताया था कि रोवर ने शिवशक्ति लैंडिंग पॉइंट से 100 मीटर की दूरी तय कर ली है। लैंडर और रोवर के बीच की दूरी का ग्राफ भी शेयर किया था। विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरा था। रोवर को यह दूरी तय करने में 10 दिन लगे।

26 किलो वजन
छह पहियों वाले प्रज्ञान रोवर का वजन 26 किलो है। लैंडिंग के करीब 14 घंटे बाद गुरुवार सुबह इसरो ने रोवर के बाहर आने की पुष्टि की थी। लैंडर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरा था। ये 1 सेमी प्रति सेकंड की गति से चलता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button