Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

रेहटी कॉलेज में दिलाई संविधान की शपथ, परिचर्चा के साथ हुई कार्यशाला

रेहटी। नगर के शासकीय महाविद्यालय में संविधान का अमृत महोत्सव के तहत उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ को संविधान की शपथ दिलाई गई तो वहीं संविधान पर परिचर्चा एवं कार्यशाला का आयोजन भी हुआ। दरअसल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के परिपालन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजलि गढ़वाल के मार्गदर्शन एवं राजनीति विज्ञान विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला व परिचर्चा के साथ संविधान शपथ का आयोजन संस्था स्तर पर किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजलि गढ़वाल द्वारा भारतीय संविधान निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान व मध्यप्रदेश के महापुरुषों की भूमिका एवं विद्यार्थियों एवं नागरिकों को अपने अधिकारियों को प्रति सजग़ रहने की बात कही। राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ मनमोहन द्विवेदी द्वारा भारतीय संविधान की विशेषताएं एवं भारतीय संविधान के निर्माण के संबंध में चर्चा की गई। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुनीत कुमार मालवी द्वारा भारतीय संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकार वह मौलिक कर्तव्य पर विस्तृत चर्चा करते हुए संविधान के महत्व को बताया गया, वही विद्यार्थी में से बीए तृतीय वर्ष के छात्र अमन मालवीय द्वारा डी वाय चंद्रचूड़ के कथन जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय संविधान उन व्यक्तियों का भी संरक्षण करता है जो संविधान का विरोध करते हैं। उक्त कथन पर अपने विचार प्रकट करते हुए तर्क संगत विचार और संविधान अनुरूप व्यवहार करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन व आभार डॉक्टर दीपक रजने द्वारा करते हुए संविधान का अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं प्राध्यापक एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko po napornem dnevu zmanjka časa, preprost zdrav obrok pogosto reši večer. To temo je vredno bolje spoznati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj le skleda solate, vendar to ne drži vedno. Boljši pristop je preprost recept z nekaj beljakovinami, svežo zelenjavo in okusnimi začimbami.