
सीहोर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के जन्मदिन पर 101 पौधे लगाए गए तो वहीं कई सेवाकार्य भी किए। जन्मदिन से एक दिन पहले रक्तदान शिविर में युवाओं ने 100 यूनिट ब्लड भी दान किया था। जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर वाहनों के काफिले के साथ शहर के प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों, नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर वे शहर के चाणक्यपुरी स्थित गौदन सरकार धाम, गंज स्थित करोली माता मंदिर, हनुमान फाटक सहित अन्य मंदिरों में भी पहुंचे और पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। जन्मदिन के अवसर पर नगर में नगरवासियों द्वारा 101 पौधे लगाकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान दोपहर बारह बजे बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि सबके जीवन में एक ऐसा स्वर्णिम अवसर आता है, जिसमें सेवा भावना से कोई कार्य किया जाए तो इससे बड़ा पुण्य नहीं है। सबके सहयोग से सीहोर को भारत के अग्रणी शहरों में से एक बनाया जाएगा। सीहोर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। गत दिनों क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगात देने आए सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए भी घोषणा की है। सीहोर को भोपाल के उपनगर के रूप में विकसित किया जाएगा। भोपाल से सीहोर को लाइट मेट्रो के माध्यम से भोपाल से जोड़ा जाएगा। यहां के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर को भी श्री महाकाल लोक की तरह विकसित किया जाएगा। हमारे शहर की तस्वीर बदलने के लिए आप लोगों का सहयोग जरूरी है। शहर के विकास में सभी की भागीदारी जरूरी है।
एक दिन पहले से शुरू हो गया बधाइयोें का सिलसिला-
जन्मदिन पर लिया संकल्प, सीहोर को नंबर एक बनाएंगे-
बुधवार को नगर पालिका सीएमओ सुधीर सिंह सहित पार्षदों एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर को बधाई दी। इस दौरान सभी ने गिफ्ट के रूप में संकल्प लिया कि इस बार सीहोर नगर को देश में नंबर एक पर लेकर आएंगे। इस अवसर पर प्रिंस राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी मेरे अपने हैं। मैं अपने कार्यकाल में कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों से अभीभूत हूं तथा आश्वस्त करता हूं कि कर्मचारियों की जो भी समस्याएं होंगी उनका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में हमारी नगर पालिका को देश और प्रदेश में अवार्ड मिल रहे हैं। अब शहरवासियों और आपके सहयोग से देश में विकास और स्वच्छता में नंबर वन स्थान हासिल करना है।
जन्मदिवस पर लगाए पौधे, हुआ काव्य व विचार गोष्ठी का आयोजन-