Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर के जन्मदिन पर 101 पौधे लगाए, किए सेवाकार्य, हुई काव्य गोष्ठी

- समर्थकों एवं नगरवासियों ने जगह-जगह किए आयोजन, केक काटे, हुआ भव्य स्वागत

सीहोर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के जन्मदिन पर 101 पौधे लगाए गए तो वहीं कई सेवाकार्य भी किए। जन्मदिन से एक दिन पहले रक्तदान शिविर में युवाओं ने 100 यूनिट ब्लड भी दान किया था। जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर वाहनों के काफिले के साथ शहर के प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों, नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर वे शहर के चाणक्यपुरी स्थित गौदन सरकार धाम, गंज स्थित करोली माता मंदिर, हनुमान फाटक सहित अन्य मंदिरों में भी पहुंचे और पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। जन्मदिन के अवसर पर नगर में नगरवासियों द्वारा 101 पौधे लगाकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान दोपहर बारह बजे बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि सबके जीवन में एक ऐसा स्वर्णिम अवसर आता है, जिसमें सेवा भावना से कोई कार्य किया जाए तो इससे बड़ा पुण्य नहीं है। सबके सहयोग से सीहोर को भारत के अग्रणी शहरों में से एक बनाया जाएगा। सीहोर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। गत दिनों क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगात देने आए सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए भी घोषणा की है। सीहोर को भोपाल के उपनगर के रूप में विकसित किया जाएगा। भोपाल से सीहोर को लाइट मेट्रो के माध्यम से भोपाल से जोड़ा जाएगा। यहां के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर को भी श्री महाकाल लोक की तरह विकसित किया जाएगा। हमारे शहर की तस्वीर बदलने के लिए आप लोगों का सहयोग जरूरी है। शहर के विकास में सभी की भागीदारी जरूरी है।
एक दिन पहले से शुरू हो गया बधाइयोें का सिलसिला-
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के जन्मदिन पर बधाइयों का सिलसिला एक दिन पहले से ही शुरू हो गया। इससे पहले उनके समर्थकों ने जन्मदिन की बधाइयों के होर्डिंग्स से शहर को पूरी तरह पाट दिया। जगह-जगह जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया। बधाइयों का सिलसिला मंगलवार रात 12 बजे से ही शुरू हो गया। इस दौरान अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदान शिविर और विकास की वाटिका, पौधारोपण का आयोजन था, वहीं बुधवार को पार्थिव शिव लिंग का निर्माण, रुद्राभिषेक, पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद शहर के बस स्टैंड स्थित कार्यालय में क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया।
जन्मदिन पर लिया संकल्प, सीहोर को नंबर एक बनाएंगे-
बुधवार को नगर पालिका सीएमओ सुधीर सिंह सहित पार्षदों एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर को बधाई दी। इस दौरान सभी ने गिफ्ट के रूप में संकल्प लिया कि इस बार सीहोर नगर को देश में नंबर एक पर लेकर आएंगे। इस अवसर पर प्रिंस राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी मेरे अपने हैं। मैं अपने कार्यकाल में कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों से अभीभूत हूं तथा आश्वस्त करता हूं कि कर्मचारियों की जो भी समस्याएं होंगी उनका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में हमारी नगर पालिका को देश और प्रदेश में अवार्ड मिल रहे हैं। अब शहरवासियों और आपके सहयोग से देश में विकास और स्वच्छता में नंबर वन स्थान हासिल करना है।
जन्मदिवस पर लगाए पौधे, हुआ काव्य व विचार गोष्ठी का आयोजन-
जनसहयोग सेवा समिति के बैनर तले स्थानीय माधव महाकाल आरोग्य आश्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर का जन्मदिन मनाया गया। इस उपलक्ष्य में परिसर में फल, फूल व औषधीय पौधे रोपित किए गए। तत्पश्चात गुरुदेव दुगार्दासजी कटारे बाबा की अध्यक्षता एवं परम गौभक्त राष्ट्रीय संत कथा व्यास पं. मोहितराम जी पाठक के मुख्य अतिथ्य में काव्य व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना गोविन्द लोवानिया ने की एवं संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिलाध्यक्ष डॉ.विजेन्द्र जायसवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय कवि संगम जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौकसे ने किया। इस अवसर पर काव्य व विचार व्यक्त करने वालों में जितेन्द्र तिवारी, हरिओम दाऊ शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, प्रवीण तिवारी, ब्रजेश पारासर, रामायण प्रसाद शुक्ला, दिनेश राठौर, प्रेमलता राठौर, उर्मिला गुप्ता, शंकरलाल शर्मा, तुलसीराम परमार, जितेन्द्र परमार, डॉ.विजेन्द्र जायसवाल, लक्ष्मण चौकसे, दिनेश राठौर, पुनित पाठक, नितिन उपाध्याय, शैलेन्द्र चन्देल, राज मालवीय, अनिमेश पाठक आदि शामिल रहे। अंत में आभार जनसहयोग सेवा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण चौकसे ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.