
सीहोर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर सीहोर के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने सीएम निवास पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री अरोरा ने राधा-कृष्ण के स्मृति चिन्ह के साथ में गुलदस्ता भी भेंट किया। श्री अरोरा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं देने के साथ ही उनके दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना भी की है। इससे पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा अपने मित्र मंडल एवं समर्थकों के साथ सीहोर से मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को गुलदस्ता एवं राधा-कृष्ण का स्मृति चिन्ह देकर उनको जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूर्व जिला पंचायत एवं नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ में अन्य विकास कार्यों की गंगा बहाई जा रही है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्व रोजगार देने के लिए पिछले दिनों ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश एक उज्जवल प्रदेश के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। हम सभी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उज्जवल भविष्य एवं उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। इस दौरान राजू श्रीवास्तव, उमेद गुर्जर, सुमित गुर्जर, सेवा यादव, महेश यादव, राजू बोयत, छगन यादव, भूपेन ठाकुर, सुजीत परमार, मोहन परमार सहित मित्र मंडल एवं अन्य समर्थक भी मौजूद रहे।