Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भैरूंदा पहुंचे एएसपी डॉ. चौबे, 100 दिनों से अटकी 36 शिकायतों का कराया मौके पर निपटारा

सीहोर। जन विश्वास कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुक्रवार को जिला पुलिस बल पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में आयोजित विशेष शिविरों के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे स्वयं भैरूंदा अनुभाग पहुंचे। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर मोर्चा संभालते हुए फरियादियों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना और लंबे समय से अटके मामलों का तत्काल समाधान कराया। उनके नेतृत्व में जिले भर में 100 दिनों से अधिक समय से लंबित पड़ी सीएम हेल्पलाइन की 36 शिकायतों का आवेदकों की पूर्ण संतुष्टि के साथ मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

बता दें जन सुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने स्वयं भैरूंदा अनुभाग पहुंचकर आवेदकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना और शिकायतों का तत्काल समाधान करवाया। समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों ने आमजन के बीच बैठकर उनकी शिकायतों का निराकरण किया। जांचकर्ता अधिकारियों और बीट प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर लंबी अवधि से अटकी फाइलों को बंद कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
1000 दिनों तक के मामलों की हुई समीक्षा
शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज 1000 दिवस पुरानी शिकायतों से लेकर वर्तमान तक की सभी लंबित फाइलों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर कुल 36 मामलों में आवेदकों की पूर्ण सहमति और संतुष्टि के साथ शिकायतों का निपटारा कराया। 100 से भी अधिक दिनों से लंबित पड़ी इन शिकायतों के हल होने से आवेदकों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस प्रशासन की इस त्वरित और पारदर्शी पहल से आम नागरिकों का कानून और पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button