News

OnePlus Nord 2 5G को मिला नया अपडेट

OnePlus Nord 2 5G को एक नया OxygenOS अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट के साथ यूजर्स की कॉल रिकॉर्डिंग की समस्या भी ठीक हो जाएगी। यह लेटेस्ट अपडेट OnePlus Nord 2 5G के लिए OxygenOS A.15 जारी करने के कुछ ही दिनों बाद रोलआउट किया गया है। एक यूजर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इससे पहले जो अपडेट दिया गया था उसके तहत Google फोन ऐप में कॉल रिकॉर्डिंग को डिसेबल कर दिया गया था।

OnePlus Nord 2 5G, Google Phone ऐप के साथ प्रीलोडेड आता है। यह कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। यह फोन यूजर्स को बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के कॉल रिकॉर्ड करने की अनुमति देता है। लेकिन लास्ट अपडेट के बाद भारत में कुछ OnePlus Nord 2 5G यूजर्स ने शिकायत की थी कि इसने कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शन को डिसेबल कर दिया था।

इसके बाद कुछ यूजर्स अब OnePlus कम्यूनिटी फोरम पर इस बात की रिपोर्ट कर रहे थे कि नए अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद वे पावर बटन के माध्यम से टॉर्च को बंद करने में सक्षम नहीं हैं। जब यूजर साइड में पावर बटन को डबल क्लिक करता है तो फोन इनबिल्ट टॉर्च को बंद कर देता है।

OnePlus ने भारत और यूरोप में OnePlus Nord 2 5G के लिए OxygenOS A.16 अपडेट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट भारतीय यूजर्स के लिए सॉफ्टवेयर वर्जन DN2101_11_A.16 के साथ आता है। जबकि यूरोप में DN2103_11_A.16 के रूप में उपलब्ध है।

अपडेट का चेंजलॉग भारतीय यूजर्स के लिए है, जिसे कुछ यूजर्स ने OnePlus कम्युनिटी फोरम पर शेयर किया है। बाकी के सभी बदलाव पिछले अपडेट की तरह ही हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट Android सुरक्षा पैच में कोई बदलाव नहीं ला रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button