Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर जिले की 9 में से सिर्फ आष्टा नगर पालिका ओबीसी महिला, शेष अनारक्षित, मचेगा राजनीतिक घमासान

- जिला पंचायत सीहोर के लिए अध्यक्ष पद भी हुआ अनारक्षित

सीहोर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई आरक्षण प्रक्रिया में इस बार सीहोर जिले में आष्टा नगर पालिका अध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के आरक्षित किया गया है। इसके अलावा सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष सहित 7 नगर परिषद अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित घोषित हुआ है। जिला पंचायत एवं नगर परिषदों में अध्यक्ष पद अनारक्षित होने के कारण अब सीहोर जिले में राजनीतिक घमासान भी मचेगा। दरअसल इस बार कई उम्मीदवार जिला पंचायत एवं नगर पालिका, नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के लिद अपनी दावेदारी करने की तैयारी में हैं। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पंचायत वार्डों के 17 सदस्यों द्वारा किया जाएगा, तो वहीं नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्षों का चुनाव वार्ड पार्षदों द्वार किया जाएगा।
आरक्षण प्रक्रिया में इस बार सीहोर जिले में जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित घोषित हुए हैं। इसके कारण इस बार अध्यक्ष पद के चुनाव में जमकर घमासान देखने को मिलेगा। इस बार अध्यक्ष पद के लिए एक अनार-सौ बीमार वाली स्थितियां निर्मित होंगी। दरअसल सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष पद सहित जिले की 2 नगर पालिका एवं 7 नगर परिषदों में होने वाले निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद को लेकर हुए आरक्षण में जिला पंचायत अध्यक्ष पद सीहोर को अनारक्षित किया गया है। इसके अलावा जिले की आष्टा नगर पालिका को ही अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। सीहोर नगर पालिका सहित अन्य सभी नगर परिषदें अनारक्षित सीट घोषित हुर्इं हैं। शाहगंज नगर परिषद को अनारक्षित महिला के लिए घोषित किया गया है। अब आष्टा नगर पालिका के अलावा अन्य सीटों पर हर वर्ग के उम्मीदवार अध्यक्ष पद की दावेदारी कर सकेंगे।
जनपद पंचायतों में भी ज्यादातर अनारक्षित-
इस बार हुए आरक्षण में सीहोर जिले की जनपद पंचायतों में भी ज्यादातर पद अनारक्षित ही हुए हैं। हालांकि इस बार जनपद पंचायत आष्टा अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है तो वहीं जनपद पंचायत सीहोर अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इछावर अनारक्षित महिला, नसरूल्लागंज अनारक्षित और बुदनी भी अनारक्षित रखा गया है।
ये है सीहोर जिले की स्थिति
नगर पालिका-नगर परिषद आरक्षण की स्थिति
आष्टा नगर पालिका पिछड़ा वर्ग महिला
नगर परिषद शाहगंज अनारक्षित महिला
नगर परिषद बुधनी अनारक्षित
नगर परिषद रेहटी अनारक्षित
नगर परिषद नसरुल्लागंज अनारक्षित
नगर परिषद इछावर अनारक्षित
नगर परिषद कोठरी अनारक्षित महिला
नगर परिषद जावर अनारक्षित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled je zdrava kuhinja videti precej preprosta, a za dobrim okusom se pogosto skriva nekaj pametnih trikov. O njih je vredno izvedeti več. kako pripraviti mala skrivnost sočne lazanje lahka omaka, vitamini se slabše vsrkajo kaj dodati ajdovi Najpogostejša napaka pri pripravi zdravih jedi je pretirana uporaba olja in soli. Okus raje poudarite z zelišči, limono ter svežo zelenjavo, ki obrok obogatijo brez nepotrebnih kalorij.