Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा का लाभ लेने के लिए केवल एक दिन शेष, 30 मई है आवेदन की अंतिम तिथि

सीहोर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के बुजुर्गों के लिए वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा पर जाने का एक सुनहरा अवसर आया है। 13 जून से 18 जून तक आयोजित होने वाली इस विशेष यात्रा के लिए आवेदन करने का अब केवल एक ही दिन शेष बचा है। यात्रा का लाभ लेने के लिए इच्छुक वरिष्ठ नागरिक आगामी 30 मई तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक विभागीय वेबसाइट dharmasva.mp.gov.cz से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदनों को cpms.mp.nic.in पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन दर्ज किया जा सकेगा। प्रशासन के अनुसार यदि जिले के निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो पारदर्शी व्यवस्था अपनाते हुए पात्र तीर्थयात्रियों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
सहयोगी ले जाने के लिए ये रहेंगे नियम
बुजुर्गों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यात्रा में सहायक ले जाने के लिए विशेष नियम निर्धारित किए हैं, जिसमें 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वृद्धजन जो अकेले यात्रा के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे अपने साथ एक सहायक ले जा सकेंगे। यदि 3 से 5 व्यक्तियों का कोई समूह एक साथ आवेदन करता है और उसमें शामिल सभी सदस्यों की आयु 65 वर्ष से अधिक है तो उस समूह को भी अपने साथ एक सहायक ले जाने की पात्रता होगी। यदि पति-पत्नी दोनों एक साथ यात्रा के लिए आवेदन कर रहे हैं तो इस स्थिति में उन्हें अपने साथ किसी भी सहायक को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
तैयारियों में जुटा प्रशासन
जिले के बुजुर्गों को वैष्णो देवी की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अंतिम दिन होने के कारण कल यानी 29 और 30 मई को ऑनलाइन केंद्रों पर आवेदकों की भीड़ बढऩे का अनुमान है। अधिकारियों ने पात्र बुजुर्गों से अपील की है कि वे समय सीमा का ध्यान रखते हुए तुरंत अपना स्लॉट और आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि वे इस पवित्र तीर्थ यात्रा का लाभ उठाने से वंचित न रह सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button