Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

हमारा सदस्यता अभियान सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी हो : शिवराजसिंह चौहान

सीहोर जिला भाजपा की सदस्यता अभियान-2024 को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व 2024 को लेकर शनिवार को सीहोर के क्रिसेंट ग्रीन पार्क में जिला भाजपा की जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। इससे पहले कार्यशाला का शुभारम्भ कांतदेव सिंह, जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय, गोपाल सिंह इंजीनियर, बहादुर सिंह मुकाती, गुरु प्रसाद शर्मा द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। जिला स्तरीय कार्यशाला को मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की दृष्टि से अपना सीहोर जिला एक मजबूत जिला है। मुझे भी गर्व है कि मैंने इस मजबूत और देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं से भरे जिले में जन्म लिया। जिस जिले के कार्यकर्ताओं ने अपनी शक्ति को विधानसभा और उसके बाद हुए लोकसभा के चुनाव में ऐतिहासिक मतों से भाजपा को जीताकर अपनी शक्ति को बताया। मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि 1 सितंबर से संगठन पर्व 2024 सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। बूथ हमारा सबसे मजबूत हो इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 200 से अधिक भाजपा के सदस्य बने यह तय हो। हमारा सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी हो, सब को जोड़े किसी को ना छोड़े, बूथ पर रहने वाले सभी जाति, धर्म, वर्ग, आयु के लोगों को सदस्य बनाए। शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से वादा किया कि वे सदस्यता अभियान के दौरान उनके बीच पहुचेंगे।

आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भोपाल संभाग के प्रभारी कांतदेव सिंह ने कहा कि तुष्टिकरण की नीति से नाराज होकर डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी जो उस समय देश की सत्ता में विद्यमान थे वह मंत्री थे उन्होंने नाराज होकर इस्तीफा दिया और उस समय द्वितीय सरसंचालक से जब उनकी मुलाकात हुई तो वहां यह योजना बनी थी की जब तक हमारा अपना खुद का एक राजनीतिक दल नहीं होगा, जब तक हमारा प्रतिनिधि सदन में बैठकर हमारी बात वहां नहीं रखेगा। तब तक ऐसे ही होता रहेगा। हम चाहते हुए भी देश के लोगों के लिए कुछ कर नहीं पाएंगे। 1951 को जनसंघ का गठन हुआ और हमारे पहले अध्यक्ष डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी बने। उस समय बहुत विपरीत परिस्थितियां थी। हमारे देश का मुकुट कहे जाने वाला हमारा कश्मीर हमारा होते हुए भी हमारा नहीं था। वहां अलग विधान था, अलग निशान था, अलग प्रधान था। वहां के मुख्यमंत्री को वजीरेआला कहा जाता था। वहां तिरंगा नहीं फहराया जाता था। वहां भारत का संविधान नहीं माना जाता था। हमारे पहले अध्यक्ष डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी को यह सब कुछ नागवार गुजरा। उन्होंने एक आंदोलन खड़ा किया और आंदोलन के तहत उन्होंने यह तय किया कि वे कश्मीर जाएंगे और वहां तिरंगा फहराएंगे। उनको मना किया गया कि वहां जाने के लिए परमिट लगता है। बगैर परमिट पर जाएंगे तो गिरफ्तार कर लिए जाएंगे, लेकिन वे कश्मीर गए और वहीं जाकर वह गिरफ्तार हो गए और रहस्यमय तरीके से उनकी जेल में मृत्यु हो गई। हमारे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमारे संगठन को खड़ा करने की शुरुआत में ही अपना बलिदान दे दिया। वहीं से हमारे संघर्ष की गाथा की शुरुआत हुई। आज वही जम्मू कश्मीर धारा 370 हटाने के कारण भारत का अभिन्न अंग हो गया है। यह कितना बड़ा काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। सबके सपने को साकार करने का काम उन्होंने किया। श्री सिंह ने कहा कि हमारे इस जो भारतीय जनता पार्टी रूपी भवन की जो बुनियाद है उसमें श्यामाप्रसाद मुखर्जी का लहू है। 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। 1980 में पहला राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ तो उसमें अटल जी ने कहा था की एक दिन ऐसा आएगा जब देश से अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज देश के कोने-कोने में आपको कमल खिला हुआ दिखाई दे रहा है। श्री सिंह ने कहा कि अटलजी कहा करते थे कि भारत केवल एक भूमि का टुकड़ा नहीं है, यह भारत पूरा जीता जागता एक राष्ट्र पुरुष है। भारत वंदन की भूमि है, भारत अभिनंदन की भूमि है, भारत अर्पण की भूमि है, भारत तर्पण की भूमि है, यहां के कण-कण में शंकर है, हम जीयेंगे तो भारत के लिए यदि मरना भी पड़ा तो मारेंगे भारत के लिए और हमारे मरने के बाद जब हमारी अस्तियां गंगा में प्रवाहित होंगी और यदि वहां कोई कान लगाकर सुनेगा तो एक ही आवाज निकलेगी भारत माता की जय। इस भाव से हम भारतीय जनता पार्टी में काम करते हैं। सीहोर जिले में भारतीय जनता पार्टी कितनी मजबूत होगी, इसके लिए पार्टी सदस्यता अभियान में एक लक्ष्य लेकर हम चले की हमें 3 लाख का जो लक्ष्य तय किया है उतने सदस्य हमें बनाना ही है। हम भाजपा में लंबे समय में काम कर रहे हैं। हमारे काम करने का लक्ष्य यही है कि हमारी पार्टी मजबूत हो, क्योंकि आज हम सीना तानकर, सिर उठाकर जब किसी के सामने खड़े होते हैं कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं तो उनकी दृष्टि बदल जाती है। हम अपने लिए नहीं, भारतीय जनता पार्टी के लिए, अपने संगठन के लिए जीते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कामों को थोड़ा सा किनारे रखकर डेढ़ महीने तक यहां बैठे हुए सभी सदस्य गणों से मेरा अनुरोध है इस काम को प्राथमिकता देकर करें, क्योंकि आप अपने संगठन को, अपने दल को मजबूत कर रहे हैं। संगठन ने तय किया कि सांसद को 25 हजार, विधायक को 15 हजार व अन्य सभी जनप्रतिनिधियों को सदस्य बनाने का अलग-अलग लक्ष्य दिया है। इसके लिए हमें पूरी तत्परता के साथ पूरे लगन के साथ जुटना होगा। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को लगना होगा। कार्यशाला में आईटी के प्रदेश प्रमुख अमन शुक्ला ने एक प्रजेंटेशन के द्वारा किस तरह 8800002024 पर मिस्डकॉल देकर सदस्य बनाना है उसकी पूरी जानकारी दी।


कार्यशाला को जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती ने भी संबोधित कर सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर 25, 26, 27 अगस्त को जिले के सभी 22 मंडलों में, 28, 29 अगस्त को शक्ति केंद्रों एवं 31 अगस्त को सभी बूथों पर कार्यशाला सम्पन्न होगी। 1 सितंबर से मिस्डकॉल के द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। जिले के सभी कार्यकर्ताओं को मिल जुलकर 3 लाख का सदस्यता का लक्ष्य पूर्ण करना है।

ये रहे मौजूद – 

कार्यशाला में सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती, विधायक सुदेश राय, गोपाल सिंह इंजीनियर, गुरु प्रसाद शर्मा, राजेंद्र सिंह राजपूत, सीताराम यादव, नरेश मेवाडा, भूपेंद्र सिसोदिया, निर्मला बारेला, सूर्या चौहान, सुरेंद्र मेवाड़ा, धारा सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, रवि नागले, मांगीलाल सोलंकी, पंकज गुप्ता, प्रिंस राठौर सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संयोजक, निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यशाला का संचालन लखन यादव ने एवं आभार धारासिंह पटेल ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu odpre hladilnik, je dobro vedeti, kako iz preprostih sestavin pripraviti okusen obrok. Nekaj premišljenih idej lahko bistveno izboljša vsakdanjo prehrano, zato jih velja podrobneje spoznati. kozarec zelja in prava Kako pripraviti sočen piščančji kolač Večina pozabi dodati to sestavino kako ohraniti hrustljavo skorjo majhen trik Ko voda zavre, sol pride Kako lahko dobre ideje vključimo v vsakdan brez zapletenih priprav? Izbirajte sezonske sestavine, dodajte več zelenjave in uporabite preproste načine kuhanja, da bo vsak obrok okusen, hranljiv in izvedljiv.