Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

कांग्रेस के 3 दर्जन नेता, विधायक छानेंगे बुधनी विधानसभा की गलियों की खाक

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती सहित कई विधायक, पूर्व विधायकों को दी अलग-अलग जिम्मेदारी

सीहोर। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिय है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी दो बार बुधनी विधानसभा के दौरे पर आ चुके हैं और कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पार्टी के साथ बैठक भी कर चुके हैं। कांग्रेस संगठन लगातार बुधनी विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने में जुटा हुआ है। अब एक बार फिर से पीसीसी के निर्देश पर कांग्रेस के 3 दर्जन नेता, विधायक, पूर्व विधायकों को बुधनी विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल पिछली बैठक के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बुधनी विधानसभा के सभी मंडलों में जातिगत आधार पर सर्वे के निर्देश दिए थे। निर्देशों में कहा गया था कि सर्वे कार्य सभी पदाधिकारी को गुपचुप तरीके से करके रिपोर्ट सौंपनी है। अब पीसीसी द्वारा अपने तीन दर्जन नेता, विधायक, पूर्व विधायकों को बुधनी विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे रविवार को बुधनी विधानसभा के दौरे पर रहकर जातिगत आधार पर सर्वे की स्थिति जानेंगे एवं आगामी रणनीति बनाएंगे।
सौंपी थी 10-10 बूथों की कमान –
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि बुधनी विधानसभा के 3 दर्जन से अधिक नेताओं को दस-दस बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब रविवार को बुधनी विधानसभा के मंडलम स्तर पर 19 स्थानों पर प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता, विधायक, पूर्व विधायक, कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनसे रूबरू होंगे। खास बात यह है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद बुधनी के बकतरा मंडलम पर जाकर बकतरा मंडलम के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
प्रभारी, पदाधिकारी लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक –
बुधनी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, बुधनी विधानसभा के सह प्रभारी शैलेन्द्र पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती और कांग्रेस 29 वर्तमान व पूर्व विधायक 25 अगस्त को बुधनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। सभी वर्तमान व पूर्व विधायक बुधनी विधानसभा के अलग-अलग सभी मंडलों में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, आगामी संभावनाओं को देखते हुए उनके विचार विमर्श करेंगे।
ये नेता रहेंगे बुधनी विधानसभा के दौरे पर –
बुधनी के दौरे पर रहने वाले नेताओं में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, बुधनी विधानसभा सह प्रभारी शैलेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, रजनीश सिंह, आरिफ मसूद, रवि जोशी, देवेंद्र पटेल, डॉ. हीरालाल अलावा, प्रताप ग्रेवाल, आतिफ अकील, डॉ. अशोक मार्सकोले, केदार चिड़ा भाई डाबर, मुरली मोरवाल, ग्रीषम सोलंकी, दीपक जोशी, रमेश पटेल, राजन मंडलोई, वीर सिंह भूरिया, झुमा सोलंकी, पांची लाल मीणा, हेमराज काल्पोनी, सैना रावत, कैलाश कुंडल, राज नारायण सिंह ठाकुर, आरके डोगने, ग्यारसी लाल रावत, दिनेश जैन, हर्ष विजय, रामचंद्र दांगी, विपिन जैन शामिल हैं।
इन ब्लॉकों में जाएंगे कांग्रेस जनप्रतिनिधि –
बुधनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे कांग्रेस जनप्रतिनिधि शाहगंज ब्लाक के बकतरा, जोन तला, डोबी, गाडर जाएंगे। इसी तरह बुधनी ब्लॉक के बगवाड़ा, पीली करार, रेहटी ब्लॉक के सलकनपुर, सोयत, रेहटी, बायां, सेमरी, चकल्दी, दिगवाड़, मर्दानपुर, बोरदी, भेरूंदा ब्लॉक के सतराना, छिदगांव काछी, बालागांव, सेमलपानी, भेरूंदा, भेरूंदा नगर, गोपालपुर ब्लॉक के इटावा, बाई बोड़ी, वासुदेव, लाडक़ुई ब्लॉक के पचोर, छिदगांव मोझी, खरसानिया और रफीगंज शामिल हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की तैयारियों को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skvelé tipy a triky na zlepšenie vášho zdravia, šikovné nápady na domáce remeslá a výborné recepty na vývar z vašej záhrady. Čítajte užitočné články a buďte inšpirovaní pre všetky vaše potreby. Vypestujte si nekonečnú cibuľu: Súbor tipov Rýchly a úžasný Ako počasie ovplyvňuje proces chudnutia: Výnosné a Výzva ženám v domácnosti: Špičkové rastliny na výsadbu pozdĺž Rýchla domáca pizza za 15 minút: úžasný recept s Ako účinne zabrániť vniknutiu potkanov Vedci objavili farbu, ktorá Čo znamená, keď mačka vidí sama seba v zrkadle: Tajomstvo ľahkého a jednoduchého vylepšenia Nevyčerpateľné zemiakové lode: Ako zmeniť chuť pokrmu: nový spôsob prekonania Ako zbaviť dom negativity: Tvoj mačka 3 rozdiely za 11 sekúnd: zvládnete to Ktorý je lepší pre zdravie a štíhlosť: mäso alebo ryby? Návratné zisky a jednoduchá práca: Lepšie ako kúpené v obchode: najchutnejší sviatočný zvitok Revolučný výrobok, Ako odstrániť Prečo majitelia psov sú vyzývaní, aby nebudili svojich Skvelý recept na rýchle raňajky: Majstrovské dielo z Vedci odhalili, čo sa Ako sa starať o tulipány na jar: Zaujímavé tipy a triky pre každodenný život, skvelé recepty a užitočné články o záhradníctve. Objavte najnovšie informácie a nápady, ktoré vám uľahčia každodenný život a pomôžu vám v kuchyni aj na záhrade.