Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

किसानों की एक माह पहले धान बिकी, अब तक नहीं पहुंची राशि, अब मिल रहा सिर्फ आश्वासन

बुदनी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों किसान हो रहे परेशान, धान का नहीं मिला अब तक पैसा

सीहोर-रेहटी। समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी में किसानों ने एक माह पहले धान बेची। एक माह बाद भी किसानों के खातों में राशि नहीं पहुंची है। अब किसानों को सिर्फ आश्वासन मिल रहा है कि एक-दो दिनों में उनकी राशि पहुंच जाएगी। आश्वासन भी पिछले 15 दिनों से मिल रहा है, लेकिन उसके बाद भी अब तक इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं।
सीहोर जिले की रेहटी, बुदनी सहित अन्य तहसीलों में समर्थन मूल्य पर किसानों से सरकार ने धान खरीदी। धान खरीदी के बाद निर्देश थे कि किसानों के खातों में राशि एक सप्ताह में जमा कराएं, लेकिन बुदनी विधानसभा के सैकड़ों किसानों के खातों में एक माह बाद भी राशि नहीं पहुंची है। इसके कारण किसान परेशान हैं। इसको लेकर किसानों ने हर स्तर तक अपनी बात पहुंचाई है, लेकिन हर जगह से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। ऐसे में किसानों के कई काम अटके हुए हैं।
किसी के घर शादी है तो किसी को चुकानी है उधारी –
दरअसल इस समय कई किसान ऐसे हैं, जिनके घरों में शादियां निकल आर्इं हैं। अब तक धान के पैसे नहीं मिलने से उनके सब काम अटक गए हैं। किसान अपने घरों में शादियों की तैयारियां नहीं कर पा रहे हैं। इसी तरह कई ऐसे भी किसान हैं, जिनको अपनी उधारियां चुकानी हैं, लेकिन पैसे नहीं मिलने से उन्हें इसका ब्याज भुगतना पड़ रहा है।
इतने किसानों ने बेची है समर्थन मूल्य पर धान-
सीहोर जिले में 11073 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था। इनमें से 8375 किसानों ने धान बेचने के लिए स्लॉट बुक कराए थे। इन किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपनी धान की उपज बेची, लेकिन इनमें से सैकड़ों किसानों को धान का पैसा नहीं मिल सका है।
इनका कहना है-
किसानों की धान की राशि नहीं पहुंचने की जानकारी आई थी। कुछ तकनीकी कारणों के कारण किसानों के खातों में राशि नहीं डल पाई है। भोपाल में अधिकारियों से चर्चा की है। जल्द ही किसानों के खातों में राशि डलवाई जाएगी।
– प्रवीण सिंह, कलेक्टर, जिला सीहोर
धान की राशि कुछ किसानों के खातों में अभी नहीं पहुंची है। यह राशि भोपाल से ही किसानों के खातों में डाली जा रही है। एनआईसी में कुछ तकनीकी कारणों के कारण राशि किसानों के खातों में नहीं जा सकी है। जल्द ही यह राशि जमा हो जाएगी।
– पीएन यादव, सीईओ-महाप्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सीहोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se tudi vi sprašujete, kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? S svežimi sestavinami ter nekaj domišljije lahko vsakdanjo kuhinjo obogatite brez zapletenih postopkov. To temo je vredno podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno nasitno solato Ko se jesenski dnevi skrajšajo, je vredno premišljeno izbrati tudi jedi: sezonske sestavine ponujajo preproste, hranljive in okusne kombinacije.