Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

अध्यात्म के क्षेत्र में पंडित प्रदीप मिश्रा को मिला चैंपियंस आफ चेंज पुरस्कार, बोले- ये पुरस्कार सीहोर और शिव भक्तों को समर्पित

सीहोर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश’ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन शामिल हुए। यहां उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित शख्सियतों को सम्मानित किया। इस समारोह में आध्यात्म के क्षेत्र में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा को राज्यपाल सहित अन्य मंचासीन लोगों ने पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा ने कहा कि यह पुरस्कार मेरे सीहोर और संपूर्ण शिव भक्तों को समर्पित है।
‘चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश’ पुरस्कार समारोह के दूसरे संस्करण को लेकर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में भव्य तैयारियां की गई। समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन ने पुरस्कारों का वितरण किया। राज्यपाल ने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, पंडित ओमप्रकाश मेहता, पद्मश्री मुनीश्वर डावर, पॉवर लिफ्टर प्लेयर भावना टोककर, विधायक कृष्णा गौर, हेमंत तिवारी, फिल्म अभिनेत्री सौम्य टंडन, फिल्म निर्देशक अनिल सिंह चंदेल, उमाशंकर सिंह, विनोद कुमार अग्रवाल, जयनारायण चौकसे, रिटायर्ड अधिकारी अन्वेषण मंगलम, रोहित जैन, डॉक्टर अजय राणा, मनोज साहू, अभिषेक पांडे को सम्मानित किया है। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि चैंपियन ऑफ चेंज जैसे अवॉर्ड समाज में नई चेतना का संचार करते हैं। मध्यप्रदेश में कई महत्वपूर्ण लोगों ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाया है। जिन व्यक्तियों और शख्सियतों को सम्मानित किया गया है, वे समाज में आने वाले समय में अपना योगदान भरपूर तरीके से देंगे।
गाड़ियोें के काफिले के साथ पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा-
इस संबंध में जानकारी देते हुए विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बुधवार को जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर से गाड़ियोें के काफिले के साथ पंडित श्री मिश्रा भोपाल पहुंचे, जहां पर राज्यपाल के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। चैंपियंस ऑफ चेंज (सीओसी) सामुदायिक सेवा, सामाजिक विकास, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता जैसे भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक भारतीय पुरस्कार है, जिसका चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और एनएचआरसी और न्यायमूर्ति के पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में संवैधानिक जूरी सदस्यों द्वारा किया जाता है। इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकॉनमी संस्था भारत सरकार से मान्यता प्राप्त गैर-लाभकारी कंपनी है, जो महात्मा गांधी के मूल्यों को बढ़ावा दने वाले ग्रामीण भारत की महिलाओं और बच्चों के विकास और कल्याण के लिए समर्पित है। चैंपियंस ऑफ चेंज मध्यप्रदेश पुरस्कार साहस, सामुदायिक सेवा और समावेशी सामाजिक विकास के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक राज्य पुरस्कार है। यह पुरस्कार महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई के दृष्टिकोण से प्रेरणा लेकर शुरू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Получите массу полезных советов и лайфхаков для улучшения вашей кулинарной мастерской и создания волшебных блюд. Наши статьи огородного дела помогут вам вырастить урожай лучших овощей и фруктов. Погрузитесь в мир полезных советов и секретов нашего сайта! Когда добавлять муку в фарш, чтобы сделать Познавательные статьи, лайфхаки и рецепты для умелых хозяек и любителей огородного дела. Узнайте, как сделать вашу жизнь проще и интереснее с нашими полезными советами и идеями для кулинарии и огородничества. Поднимите уровень своих навыков и наслаждайтесь результатом вместе с нами!