Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाई 3.75 लाख की भैंस चोरी की गुत्थी, देवास के 2 शातिर चोर गिरफ्तार

सीहोर। जिले में चोरी की वारदात पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जावर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम टोलका खेड़ा में हुई लाखों रुपये की भैंस चोरी का महज 6 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए देवास जिले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 3 मुर्रा भैंस और 1 पाड़ा बरामद कर लिया है, जिसकी कुल कीमत करीब 3 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को फरियादी पूरण सिंह पिता बोन्दाजी मालवीय निवासी ग्राम टोलका खेड़ा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीडि़त ने बताया कि अज्ञात चोर रात के अंधेरे में उनके ग्वाड़े का ताला तोडक़र अंदर बंधी 3 मुर्रा भैंसें और 1 पाड़ा चुराकर ले गए हैं। फरियादी की शिकायत पर जावर पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।
जंगल में छिपा रखे थे मवेशी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सोनाक्षी सक्सेना, एएसपी प्र्रशांत चौबे और एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने जब इलाके में घेराबंदी कर पतारसी शुरू की तो मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो संदिग्ध परोलिया जोड़ दुकान के पास घूम रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए मवेशियों को उन्होंने टोलका खेड़ा के पास जंगल में पेड़ से बांधकर छिपा रखा था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 3.75 लाख कीमत के मवेशी बरामद कर पुरियादी को सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हुकुम सिंह गुर्जर निवासी सम्मसखेड़ी थाना पीपलरावा जिला देवास और राजेंद्र गुर्जर निवासी छापरी बड़ोदिया थाना सुंदरसी जिला देवास शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button