Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पुलिस समर कैंप का समापन, बच्चों ने दिखाए आत्मरक्षा के करतब, तालियों से गूंजा पुलिस लाइन परिसर

सीहोर। पुलिस लाइन परिसर में चल रहे पुलिस समर कैंप का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया।
समापन समारोह में बच्चों ने केवल रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ही नहीं दीं, बल्कि जब उन्होंने मंच पर कराटे और आत्मरक्षा के हुनर दिखाए तो पूरा परिसर तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।
खाकी सिर्फ कानून व्यवस्था नहीं, हौसला बढ़ाना भी जानती है
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने सभी प्रतिभावान बच्चों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का काम सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालना ही नहीं है, बल्कि समाज के युवाओं को सशक्त बनाना और उनका आत्मविश्वास जगाना भी है। ऐसे समर कैंप बच्चों में अनुशासन, टीमवर्क और जीवन में आगे बढऩे की सीख देते हैं।

इन खास विधाओं का मिला प्रशिक्षण
इस समर कैंप के दौरान बच्चों को छुट्टियों का सही उपयोग करना सिखाया गया। कैंप में बच्चों को खुद की रक्षा करने के गुर सिखाए गए। एक साथ मिलकर काम करने की भावना विकसित की गई। नृत्य, गीत और नाटकों के जरिए बच्चों की झिझक दूर की गई।
पुलिस अधिकारी-अभिभावक रहे मौजूद
समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों के साथ-साथ पुलिस विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, सीएसपी अभिनंदना शर्मा, एसडीओपी पूजा शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेन्द्र यादव, यातायात प्रभारी बृजमोहन धाकड़, सूबेदार प्राची राजपूत, सूबेदार अजय भिरे और उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी शामिल हुए। अभिभावकों ने पुलिस विभाग की इस अनूठी पहल की जमकर तारीफ की और कहा कि इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने संकल्प लिया कि वे कैंप में सीखी गई अच्छी बातों और अनुशासन को अपने दैनिक जीवन में भी अपनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, da je za dober obrok pogosto dovolj že nekaj preprostih sestavin. Kako jih smiselno združiti, je vredno podrobneje raziskati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Na videz sprijeta ajdova kaša Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj manj soli, a to ne deluje vedno. Bolj pomaga, da jed obogatimo s svežimi zelišči, stročnicami in sezonsko zelenjavo ter tako dobimo okus, ki nas res nasiti.