Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

चैत्र नवरात्रि में सलकनपुर में प्रतिबंधित रहेंगे निजी वाहन, कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक, दिए निर्देश

- कलेक्टर-एसपी ने किया आंवलीघाट का निरीक्षण

सीहोर। चैत्र नवरात्रि पर सलकनपुर धाम स्थित विजयासन देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। आगामी 30 मार्च से प्रारंभ होने वाले चैत्र नवरात्रि पर सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर बालागुरू के तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने सलकनपुर में बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि नवरात्रि के दौरान निजी वाहन उपर नहीं जा सकेंगे। श्रद्धालुओं को अपने निजी वाहन नीचे बनी पार्किंग में खड़ा करना होगा एवं उपर जाने के लिए अनुबंधित गाड़ियों से ही जाना होगा। इसके लिए किराया भी तय किया गया है। कलेक्टर बालागुरू के ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार से की जाए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और सभी श्रद्धालु सुविधाजनक ढंग से पूजा-अर्चना कर सकें। बैठक में कलेक्टर बालागुरू के ने पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा पर्याप्त बिजली व्यवस्था के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आगमन तथा निर्गम की सुगम व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, इमरजेंसी के लिए फायर बिग्रेड की व्यवस्था करने के साथ ही मेला स्थल पर दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने तथा मेले के बेहतर प्रबंध के निर्देश दिए।
यातायात व्यवस्था पुख्ता हो: एसपी
बैठक में एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने सभी मुख्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था किसी भी प्रकार से बाधित न हो। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान अधिकारी-कर्मचारी किसी भी स्थान पर यातायात बाधित होने पर तुरंत यातायात को सुचारू बनाए। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण में रोपवे का निरंतर संचालन होता रहे, ताकि अधिक से अधिक लोगों का आवागमन हो सके। बैठक के पश्चात कलेक्टर-एसपी ने सलकनपुर मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। बैठक में सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, एएसपी सुनीता रावत, एसडीएम बुधनी दिनेश सिंह तोमर, जनपद सीईओ देवेश सराठे, रेहटी तहसीलदार भूपेंद्र कैलासिया, नायब तहसीलदार युगविजय सिंह यादव, थाना प्रभारी रेहटी राजेष कहारे, सलकनपुर चौकी प्रभारी भावना यादव, मंदिर समिति सचिव आरके दुबे सहित समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।
महत्वपूर्ण स्थानों पर हेल्थ कैंप-
कलेक्टर बालागुरू के ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ कैंप लगाए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को चिकित्सा की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रूप से मेडिकल सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर बालागुरू के तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बाहर से आने वाली बसों की पार्किंग के लिए अस्थाई बस स्टैंड बनाने के निर्देश दिए, ताकि सड़क मार्ग पर बसों से होने वाले ट्रैफिक को व्यवस्थित एवं नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब बाहरी वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान होगा तो, वह रोड पर खड़े नहीं होंगे और यातायात व्यवस्था भी बनी रहेगी।
मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क –
बैठक में कलेक्टर बालागुरू के ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुख्य स्थानों पर हेल्प डेस्क बनाए जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम बनाया जाए, ताकि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी सतत संपर्क में रहें। कलेक्टर ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य स्थानों पर अस्थाई शौचालय भी स्थापित किए जाए।
सलकनपुर मंदिर परिसर तक निजी वाहन प्रतिबंधित –
सलकनपुर में चल रहे देवीलोक के निर्माण कार्य एवं यातायात को दृष्टिगत रखते हुए नवरात्रि पर्व के दौरान निजी वाहनों के मंदिर परिसर तक जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए समिति द्वारा अधिकृत टैक्सी वाहन चलाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालु मंदिर तक आ-जा सकेंगे। निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालु नीचे बनाई गई पार्किंग में अपने वाहन खड़ा करेंगे और अधिकृत टैक्सी वाहन से मंदिर तक आ-जा सकेंगे।
कलेक्टर-एसपी ने किया नर्मदा आवंलीघाट का निरीक्षण –
नवरात्रि से एक दिन पहले भूतड़ी अमावस्या है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आंवलीघाट पहुंचते हैं। आंवलीघाट पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर बालागुरू के तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने आवंलीघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए और श्रद्धालु अधिक गहराई में न जाए, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंवलीघाट में जिला सेनानी, होमगार्ड, वोटर बोर्ड लगाने, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल, गोताखोर एवं पुलिस जवान तैनात करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, da tudi preproste sestavine ponujajo veliko okusa. Vredno jih je bolje spoznati. Večina jih Buča je odlična tudi za sladico Večina uporabi na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje Zakaj krompir v hladilniku osladi? ko zadiši, čebulo in Pozimi jajca pripravite brez ponve majhna podrobnost: ingver ne sodi v hladilnik Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro postane jasno, kako prav pridejo preproste ideje za vsakdan. Iz sezonskih sestavin lahko pripravimo lahke obroke, ki nas nasitijo in ohranijo dobro počutje.