Newsसीहोर

राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर पराक्रमी योद्धा थे, उन्होंने मारवाड़ राज्य की रक्षा के लिए जीवन लगा दिया: जसपाल सिंह अरोरा

पूर्व जिला पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने राठौर पार्क पहुंचकर किया नमन

सीहोर। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर पराक्रमी योद्धा थे। उन्होंने मारवाड़ राज्य की रक्षा के लिए जीवन लगा दिया। आज मारवाड़ राज्य की जो स्थिति है वह उन्हीं के कारण है। यदि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर उसकी रक्षा नहीं करते तोे शायद आज मारवाड़ जोधपुर दुदर्शा का शिकार हो गया होता। ये बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कही। इससे पहले श्री अरोरा राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती के शुभ अवसर पर सीहोर के गंज स्थित राठौर धर्मशाला पहुंचे। यहां पर झंडावंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद राठौर पार्क पहुंचकर राष्ट्रवीर दुर्गादास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान राठौर समाज केे वरिष्ठजनों द्वारा भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान श्री अरोरा ने भी राठौर समाज के वरिष्ठजनोें का साफा बांधकर सम्मान किया।
भाजपा नेता श्री अरोरा ने कहा कि वीर शिरोमणि श्री दुर्गादास राठौर की 385वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर उनके श्रीचरणों में सादर सुमन भी अर्पित हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर ने मारवाड़ राज्य की रक्षा के लिए संपूर्ण जीवन लगा दिया। उनके इसी त्याग व समर्पण के लिए उन्हें संपूर्ण भारत में राष्ट्रवीर के रूप में याद किया जाता है। वीर दुर्गादास का जन्म 13 अगस्त 1638 में मारवाड़ राज्य के सलवा नामक स्थान पर हुआ था। माता नेतकुंवर पिता आसकरण की ही तरह उनमें भी बाल्यकाल से ही वीरता व अदम्य साहस भरा था। जीवन का अंतिम समय उन्होंने उज्जैन महाकाल नगरी में बिताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po službi vrnem utrujen, pripravim preprosto jed iz svežih sestavin, ki nasiti in ne obteži. Takšne okusne navade je vredno podrobneje raziskati. Ne verjemite mitu o jabolku Cvrtje ali pečenje? Tokrat poskusi lažjo pot z zelenjavo, začimbami in kančkom domišljije.