Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

नगर परिषद रेहटी में हुआ दिव्यांग बच्चों के लिए स्क्रीनिंग शिविर, 10 हुए चिन्हित

संकल्प से समाधान अभियान के तहत हुआ आयोजन

सीहोर। नगर परिषद रेहटी में संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 10 बच्चों को चिन्हित किया गया है। दरअसल जन्म से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित पहचान करने के उद्देश्य से यह स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया, ताकि कोई भी दिव्यांग बच्चा चिन्हांकन के बिना एवं लाभ से वंचित न हो।
शिविर में संभावित दिव्यांग बच्चों की पहचान चिन्हांकन एवं प्रमाणन हेतु जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण किया गया। इस दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए, जिसमें कुल 10 बच्चों को चिन्हित किया गया है। इसमें 1 अस्थि बाधित, 1 दृष्टि बाधित, 1 बहु दिव्यांग, 1 मानसिक, 3 रेफेर सहित अन्य बच्चे चिन्हित किए गए हैं। शिविर में नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव अर्चना शर्मा, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरके यादव, जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी सहित नगर परिषद रेहटी का स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button