Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी पुलिस ने मानव दुर्व्यापार को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, बचाई घायलों की जान

रेहटी। रेहटी पुलिस द्वारा मानव दुर्व्यापार को लेकर चल रहे चेतना अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया एवं उन्हें इसकी जानकारी दी। इधर रेहटी पुलिस की 100 डॉयल टीम ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों को समय से अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान भी बचाई।
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में रेहटी थाना पुलिस ने भी चेतना अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। अभियान के तहत थाना प्रभारी रेहटी गोपेंद्र सिंह राजपूत की अगुवाई में चौकी प्रभारी सलकनपुर उनि कमलेश चौहान, उनि श्रृष्टि गुप्ता, उनि राजू मखोड़ ने मानव दुर्व्यापार की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा के लिए रेहटी मंडी प्रागंण एवं सलकनपुर मेला में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें रेहटी नगर के आम नागरिकों एवं सलकनपुर माता मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को मानव दुर्व्यापार संबंधी आवश्यक जानकारियां दी। इस दौरान यह भी बताया गया कि मानव दुर्व्यापार क्या है? मानव दुर्व्यापार के शिकार बच्चों से बंधुआ मजदूरी, भीख मंगवाना, वैश्यावृत्ति करवाना, मानव अंगों की तस्करी, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना, जबरन शादी करवाना तथा दैहिक शौषण करना आदि के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि यदि मानव दुर्व्यापार को लेकर कोई शिकायत हो तो इस संबंध में रोकथाम के लिए महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090 व चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098 तथा त्वरित पुलिस सहायता नंबर डायल 100 है। इस पर तुरंत जानकारी दें, जिससे इस तरह की घटनाओं पर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सक़े।
इधर 100 डॉयल टीम ने बचाई घायलों की जान-
रेहटी थाना पुलिस की डॉयल 100 टीम ने मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार थाना रेहटी के अंतर्गत मालीबायां पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें 5 व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए सूचना पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 में रात करीब साढे सात बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर तत्काल रेहटी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन से ले जाकर रेहटी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Odborníci na výživu pomenovali 7 krokov na odstránenie Vojnová značka z výrobu Ako presadiť orchideu do nového kvetináča: užitočné tipy pre rok Zimný česnak: Nemač rad záhradník objavil Tajomstvo nového spôsobu plnenia papriky: recept na rok 2025 Burina na vašom dvore zmizne cez noc, ak ju postriekate 2025/09/16 - Plastové nádoby v kuchyni: pomaly a potichu zabíjajú Sladká kapusta na zimu s tajomstvom: Tento recept sa nevyrovná Je to možné? Ako sa správne starať o činie: Skúsení Ako sa zbaviť molí v Neobvyklé raňajky s vajíčkami, ktoré si každý Jak rýchlejšie