Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

रेहटी पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार

2.62 लाख की 4 मोटरसाइकिलें बरामद

सीहोर। जिले में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेहटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए रेहटी थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। रेहटी-भैरूंदा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 3 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.62 लाख कीमत की 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
3 वारदातों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
रेहटी थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाइक चोरी की 3 अलग-अलग वारदातों का एक साथ पर्दाफाश किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक हिमलेन्द्र सिंह पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस हिरासत में आए आरोपियों की पहचान छोटू उर्फ सुमित और महेश दोनों निवासी खनपुरा खेड़ा थाना रेहटी के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बनियागांव, स्थानीय ढाबा और प्रतापपुरा से बाइक चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर करीब 1.05 लाख मूल्य की तीनों चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की है।
नसरुल्लागंज बस स्टैंड से चोरी गई बाइक बरामद –
उधर भैरूंदा थाना पुलिस ने नसरुल्लागंज बस स्टैंड प्रतीक्षालय के पास से चोरी हुई महंगी बाइक के मामले को सुलझा लिया है। 17 अगस्त को फरयादी अमर पिता दीपक सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। फरियादी की हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल कीमत 1.57 लाख अज्ञात बदमाश चुरा ले गया था। एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह दांगी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की। घेराबंदी कर आरोपी रामविलास साहू उर्फ कल्लू निवासी कन्नौद जिला देवास को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button