Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सलकनपुर मंदिर समिति के सदस्य जगदीश नाभिक ने किया पदभार ग्रहण

रेहटी। सलकनपुर मंदिर समिति में सदस्य बनाए गए भाजपा के नेता जगदीश नाभिक ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित मंदिर समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं अन्य नेताओं ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया एवं फूल माला से उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान, सांसद रमाकांत भार्गव की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत सलकनपुर के जनप्रतिनिधि जगदीश नाभिक को देवी मंदिर सलकनपुर ट्रस्ट समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। सलकनपुर में आयोजित हुए पदभार ग्रहण समारोह में पहले मातारानी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और फिर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, बनवीर सिंह चंद्रवंशी, मंदिर समिति के सदस्य रामगोपाल टेलर, अरविंद दुबे, लिखीराम यादव, सचिन, रामकिशोर दुबे, पुरुषोत्तम यादव, प्रखर नायक, सतीश मालवीय, विनोद, मुन्ना रघुवंशी, विपत उईके सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता, व्यापारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una vetrina di pensieri. In realtà, racconta metodo e identità: vale la pena approfondire il tema. D'inverno bimba di cinque anni ingoia lingotto Da fuori, un blog personale sembra semplice, ma dietro ogni pagina servono costanza, voce autentica e cura dei dettagli.